35 लाख की नौकरी छोड़ी, ऊंटनी के दूध से खड़ा किया करोड़ों का स्टार्टअप, पाली का युवा बना मिसाल

X

35 लाख की नौकरी छोड़ी, ऊंटनी दूध का खड़ा किया कारोबार, अब विदेशों में है डिमांड

 

arw img

Pali Youth Success Story: पाली के निर्मल चौधरी ने UPSC में असफलता के बाद हार मानने के बजाय उद्यमिता का रास्ता चुना. 35 लाख की नौकरी छोड़कर उन्होंने 2021 में ‘मिल्क स्टेशन’ शुरू किया, जिसमें ऊंटनी के दूध से कई वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. उनकी कंपनी ने 2024 में 35 करोड़ का राजस्व हासिल किया और हाल ही में UK की कंपनी से 22.5 करोड़ की फंडिंग भी मिली है.निर्मल का मानना है कि पश्चिमी राजस्थान में डेयरी की अपार संभावनाएं हैं. सूखे चारे की वजह से यहां के दूध की गुणवत्ता बेहतर होती है. उनकी पहल से स्थानीय पशुपालकों को फायदा मिला है और युवाओं को नया रास्ता मिला है. अब उनका लक्ष्य पाली को फूड प्रोसेसिंग हब बनाना और आने वाले वर्षों में 100 करोड़ का कारोबार करना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *