सीकर के इस सरकारी अस्पताल में लगा एक्सरे, दो मिनट में हो जाएगी आंखों की जांच

Last Updated:

Sikar SK Hospital New Facility: सीकर के एसके अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है. ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू होने से इमरजेंसी मरीजों को तुरंत राहत मिलेगी और रेडियोलॉजी विभाग पर दबाव कम होगा. साथ ही नेत्र विभाग में नई ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर मशीन लगाई जाएगी, जिससे दो मिनट में आंखों की जांच संभव होगी. इन सुविधाओं से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

एसके अस्पताल में एक्स-रे और आंखों की जांच सुविधा शुरू 

सीकर: शेखावाटी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्री कल्याण (एसके) हॉस्पिटल में अब मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी कतारों को देखते हुए नई व्यवस्थाएं लागू करने का फैसला लिया है. इसी कड़ी में ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे जांच की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे खासतौर पर इमरजेंसी मरीजों को तुरंत राहत मिल सकेगी. अब मरीजों को अलग-अलग विभागों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक ही छत के नीचे उन्हें आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि फिलहाल एक्स-रे जांच की सुविधा केवल एक ही स्थान पर उपलब्ध है, जिससे रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों की लंबी कतारें लग जाती है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रोमा यूनिट में एक्स-रे जांच शुरू की जा रही है. इससे न केवल रेडियोलॉजी कक्ष का दबाव कम होगा, बल्कि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत जांच की सुविधा मिल सकेगी. इससे इलाज की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो पाएगी और मरीजों को समय पर उपचार मिलना आसान होगा.

दो मिनट में आंखों की हो सकेगी जांच

अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भी बड़ी राहत देने की तैयारी की गई है. वर्तमान में चश्मे का नंबर जांचने की सुविधा केवल एक ही जगह होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. इसे देखते हुए आई डिपार्टमेंट में एक अतिरिक्त ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है. यह मशीन महज दो मिनट में आंखों की जांच कर सटीक नंबर बता देती है. इससे मरीजों का समय और पैसे दिनों बचेंगे. दो मशीन लगने से उन्हें लाइनों में भी नहीं लगाना पड़ेगा.

डॉ. प्रियंका अमन ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लगातार मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए कई नाचार भी किए जा रहे हैं. नई मशीन और ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी. खासकर उन मरीजों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी होगी, जिन्हें तुरंत जांच की आवश्यकता होती है.

प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की नहीं पड़ेंगी जरूरत

सीकर के एसके अस्पताल में एक्स-रे जांच अधिक आसान होने के बाद अब मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे पहले मरीज को सराय और आंखों की जांच के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों पर निर्भर रहना पड़ता था. इसमें सबसे अधिक परेशानी गरीब और मिडिल क्लास लोगों को आ रही थी. ऐसे में इस समस्या का समाधान निकलते हुए अस्पताल प्रशासन ने दोनों मशीनों की संख्या में बढ़ोतरी की है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *