दमोह में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश: ओले भी गिरे, रहवासी इलाकों में हुआ जलभराव – Damoh News


दमोह जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार देर रात पटेरा ब्लॉक के भटिया गांव में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा हो गया। भटिया गांव में करीब 15 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर चारों ओर ओले दिखाई दे रहे थे। वहीं, अभाना में भी तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में करीब एक फीट तक पानी भर गया। दमोह जिला मुख्यालय पर तेज आंधी चलती रही, हालांकि यहां बारिश नहीं हुई। तेज आंधी के कारण हटा और बटियागढ़ क्षेत्र में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। जिले में किसानों की अधिकांश फसलें कट चुकी हैं, जबकि कुछ ही फसलें खेतों में खड़ी हैं। रविवार सुबह से भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *