अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में 71 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। हरदा जिले में किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
.
मोहन विश्नोई को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के करीबी माना जाता है। वे राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत टाले के साथ मिलकर आमजनों और किसानों के हित में काम कर रहे हैं।
किसान परिवार से आने वाले विश्नोई ने हाल ही में गोदागांव सोसायटी में इफको कंपनी के डीएपी मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इससे पहले ओम पटेल के जिलाध्यक्ष रहते कांग्रेस ने जिले की दोनों विधानसभा सीटें जीती थीं। पार्टी ने मोहन विश्नोई की जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विश्नोई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के करीबी माने जाते हैं।


.