दमोह में बिजली चोरी का खेल, पावर जंक्शन बनाकर दूसरों को सप्लाई; अब हुई बड़ी कार्रवाई

Last Updated:

दमोह में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने 75 घरों को किया चिह्नित किया है, जहां से बिजली के पोल से अलग लाइन डालकर चोरी की जा रही थी. वहीं एक घर में बाकायदा पावर जंक्शन प्वाइंट बनाया गया था और दूसरे घरों को बिजली सप्लाई की जा रही थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दमोह में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में बिजली विभाग के द्वारा मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान कार्यवाही में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई है, जहां एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों घरों के लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए हैं. इतना ही नहीं एक घर में तो बाकायदा पावर जंक्शन बनकर कई घरों को बिजली बेची जा रही थी, अभी तक बिजली विभाग ने 35 लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है, जबकि कार्यवाही जारी है.

दरअसल बिजली विभाग को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों नूरी नगर, कसाई मंडी, गड़ी मोहल्ला, पठानी मुहल्ले में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने 6 अलग-अलग टीमें बनाई और एक साथ नूरी नगर इलाके में छापे मारे तो शिकायतें सही निकलीं.

बिजली विभाग की टीम ने 75 घरों को किया चिन्हित
बिजली विभाग की इन टीमों ने नूरी नगर में 75 घरों को चिन्हित किया और यहां बिजली के पोल से बकायदा अलग से सप्लाई लाइन डालकर बिजली चोरी करते लोगों को पाया गया. विभाग ने अब तक नूरी नगर में 35 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कर उनके कनेक्शन काटे हैं.

बिजली चोरी के लिए एक घर में बनाया गया था पावर जंक्शन
विभाग के अफसर के मुताबिक इस इलाके में एक घर में तो बाकायदा पावर जंक्शन प्वाइंट बनाया गया था, जहां एक मोटी केबिल के जरिए चोरी की बिजली पांच घरों को बेची जा रही थी. इस हैरान करने वाली चोरी के मामले ने साफ कर दिया है कि इलाके एक बिजली चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं.

महीने भर पहले बिजली विभाग की टीम में हुआ था हमला
इसी इलाके से लगे कसाई मंडी इलाके में महीने भर पहले बिजली चोरी रोकने गई टीम पर जानलेवा हमला भी हुआ था और अब विभाग दलबल के साथ इस चोरी को रोकने में लगा हुआ है. बहरहाल अभी विभाग की मानें तो ये कार्यवाही शुरू हुई है और लगातार जारी रहेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *