गर्मी में बढ़ रहे स्किन रैशेज से बचना है? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी खुजली और जलन

Last Updated:

Summer skin rashes: गर्मियों में बढ़ती गर्मी, पसीना और नमी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. हीट रैश, घमौरियां, फंगल इंफेक्शन और सनबर्न जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं, जो त्वचा में जलन, खुजली और लालपन पैदा करती हैं. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सही देखभाल की जाए, जैसे सूती और ढीले कपड़े पहनना, त्वचा को साफ और सूखा रखना और भरपूर पानी पीना, ताकि स्किन हेल्दी और सुरक्षित बनी रहे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं.

Summer skin rashes: गर्मियों के मौसम में कई लोगों को स्किन रैशेज की समस्या सताती है, जो तेज धूप, पसीना और बढ़ती गर्मी की वजह से होती है. इस दौरान शरीर ज्यादा पसीना छोड़ता है, जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और जलन, खुजली, लाल दाने या घमौरियां जैसी समस्याएं होने लगती हैं. खासकर बच्चों, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों और ज्यादा बाहर रहने वालों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

सबसे आम प्रकार का समर रैश है Heat Rash, जिसे घमौरियां भी कहा जाता है. यह तब होता है जब पसीना त्वचा के नीचे फंस जाता है और बाहर नहीं निकल पाता. इससे छोटे-छोटे लाल दाने, खुजली और चुभन जैसी परेशानी होती है. यह आमतौर पर गर्दन, पीठ, छाती और बगल जैसे हिस्सों में ज्यादा होता है, जहां पसीना ज्यादा आता है. इसके अलावा फंगल इंफेक्शन भी गर्मियों में तेजी से फैलते हैं. ज्यादा पसीना और नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए आदर्श माहौल बना देती है. इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और जलन होने लगती है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या बढ़ भी सकती है और लंबे समय तक बनी रह सकती है.

गर्मियों में सन एक्सपोजर भी स्किन रैशेज का एक बड़ा कारण है. लंबे समय तक तेज धूप में रहने से त्वचा पर सनबर्न हो सकता है, जिससे लालिमा, जलन और स्किन पीलिंग जैसी समस्या होती है. इसके अलावा कुछ लोगों को पसीने और धूप के कॉम्बिनेशन से एलर्जी भी हो सकती है, जिससे स्किन पर दाने निकल आते हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ आसान सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है. ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे और पसीना जल्दी सूख सके. दिन में बार-बार नहाना या शरीर को साफ रखना भी मददगार होता है. ज्यादा पसीना आने पर त्वचा को सूखा रखना जरूरी है. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और त्वचा स्वस्थ बनी रहे.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *