5 अप्रैल का राशिफल: कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे, और कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावना है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (5 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार, 5 अप्रैल को छुट्टी के दिन कई राशियों को पैसा, काम और राहत से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मेष राशि वालों के खर्चों में कमी आएगी और समझदारी भरे फैसलों से फायदा मिलेगा। कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे और रियल एस्टेट में फायदेमंद डील हो सकती है।

धनु राशि वालों को टारगेट पूरा करने पर सम्मान, तरक्की और बेहतर मौके मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को मार्केटिंग, मीडिया और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होगा। कुंभ राशि वालों को धन लाभ के नए रास्ते मिलेंगे। कुछ राशियों को पारिवारिक विवाद से राहत, कुछ को अच्छी खबर, तो कुछ को किस्मत का साथ मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पारिवारिक स्तर पर चल रहा कोई विवाद सुलझने से घर में सुकून और शांति का माहौल बनेगा। इससे आप अपनी निजी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। आपकी समझदारी और संतुलित सोच से खर्चों में भी कमी आ सकती है। नेगेटिव- कोई भी फैसला लेने से पहले हर पहलू पर अच्छे से विचार करना जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय काम बिगाड़ सकता है। युवा अपने अध्ययन और करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता न करें। महिलाओं और बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने लगेंगे। महिलाओं से जुड़े कारोबार में सफलता रहेगी। पार्टनरशिप वाले कामों में भी लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को मनचाहा कार्यभार मिलने से राहत और संतोष रहेगा। लव- अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और उन्हें दिल से निभाएं। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात और डेटिंग के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए उनका खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- किसी फैसले को लेकर असमंजस रह सकता है, लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपको सही दिशा मिलेगी। दोस्तों और संबंधियों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय बीतेगा। किसी प्रोजेक्ट की वजह से यात्रा का योग भी बन रहा है। नेगेटिव- पारिवारिक और व्यावसायिक स्थितियों को अपनी इच्छा के अनुसार ढालने की बजाय खुद को थोड़ा बदलना ज्यादा सही रहेगा। आपका गुस्सा और जरूरत से ज्यादा अनुशासन दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कुछ समय पूजा-पाठ और आध्यात्मिक सोच में भी लगाएं।

व्यवसाय- कारोबारी कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी भी बड़े फैसले से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को दूसरे विभाग का काम भी संभालना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। युवाओं की दोस्ती और अधिक मधुर होगी। स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। पसीने और प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- घर में नवीनीकरण, सजावट या बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों में उत्साह रहेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट तय कर लें, इससे आर्थिक परेशानी से बचाव होगा। नेगेटिव- योजनाओं को केवल सोचते न रहें, उन्हें समय पर लागू करने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परेशानी की वजह बन सकता है।

व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। किसी और पर निर्भर रहने की बजाय फैसले खुद लें। गलत या अनुचित कामों में रुचि लेने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लव- वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हालात को समझदारी से संभालना आपको ही होगा। स्वास्थ्य- तनाव का असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। हेल्दी खाना लें और तनाव कम करने के लिए योग या प्राणायाम का सहारा लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। रुकावटों के बावजूद आप सफलता का रास्ता निकाल ही लेंगे। करीबी संबंधियों और दोस्तों के साथ रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। संतान की किसी अच्छी उपलब्धि से मन खुश रहेगा। नेगेटिव- विरोधी आपके बारे में गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें और सरकारी नियमों का पालन करें।

व्यवसाय- व्यवसाय की गति कुछ मध्यम रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जल्द ही हालात सामान्य होंगे। ऑफिस में राजनीति जैसी स्थिति परेशान कर सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ही ध्यान दें। लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। बाहर डिनर या साथ समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है। युवाओं की दोस्ती और गहरी होगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता को हावी न होने दें। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- लाभ का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। दूसरों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। संतान से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होने से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। नेगेटिव- पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। बिना वजह गुस्सा आना आपके बनते काम रोक सकता है। यह समय शांति से बिताने का है, इसलिए बेकार की बातों में समय न गंवाएं।

व्यवसाय- व्यवसाय में किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अभी और योजना बनाना बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच जरूर कराएं। इस समय लापरवाही ठीक नहीं है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- त्योहार और घरेलू गतिविधियों के चलते घर में रौनक बनी रहेगी। खास मेहमानों के आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैं। आपकी योजनाबद्ध और अनुशासित कार्यशैली सफलता दिलाएगी। संतान की ओर से भी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें, नहीं तो कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।

व्यवसाय- ऑफिस में कागजी काम करते समय बहुत सतर्क रहें। दिन की शुरुआत भागदौड़ भरी रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद काम तेजी से बनने लगेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज फायदेमंद डील का योग है। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। नियमित जांच में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। प्लानिंग के साथ काम करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- विपरीत हालात में अपनी मानसिक स्थिति पर काबू रखें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। जमीन या वाहन खरीदने की योजना है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज न लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में रुका हुआ काम आज बिना रुकावट पूरा हो सकता है। दूसरे काम भी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। युवाओं की प्रतियोगी कामों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को पब्लिक डीलिंग में विशेष सावधानी रखनी होगी। लव- परिवार के आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। डिनर या मनोरंजन का कोई यादगार कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। व्यापार और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने से दूसरे कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। लोग आपके फैसलों की सराहना करेंगे। नेगेटिव- युवा बेकार की बातों में समय खराब न करें, नहीं तो जरूरी काम पीछे छूट सकते हैं। अचानक बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, हालांकि आप उन्हें निभाने में सक्षम रहेंगे।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। प्रभावशाली कारोबारियों से मुलाकात भी हो सकती है। लव- पति-पत्नी आपसी समझदारी से घर का माहौल आरामदायक और सुखद बनाए रखेंगे। युवाओं को दोस्ती और रोमांस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पर ध्यान न देने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी उभर सकती है। तनाव कम रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- आज सपनों को दिशा देने वाला दिन है। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर पाएंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। ग्रह स्थिति कई अच्छे अवसर दे रही है, इसलिए समय का सही उपयोग करें। नेगेटिव- आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या का हिस्सा न बनने दें, नहीं तो जरूरी काम अटक सकते हैं। बोलचाल का तरीका नरम रखें। किसी करीबी की सलाह को नजरअंदाज न करें, वह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने पर मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े कामों में पैसा और प्रतिष्ठा दोनों बेहतर रहेंगे। लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां फिर बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- हल्की खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। थोड़ी सावधानी से बचाव संभव है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों में योगदान देने से मन को खुशी मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर पूरा ध्यान दें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं। नेगेटिव- अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। छोटी-छोटी बातों पर अड़ जाने से लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। बच्चों को सकारात्मक कामों में व्यस्त रखें। अपनी उलझन किसी करीबी से साझा करने पर मानसिक उतार-चढ़ाव कम होगा।

व्यवसाय- व्यावसायिक व्यवस्था को संभालने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में शानदार डील फाइनल हो सकती है। किसी कर्मचारी की छोटी गलती से परेशानी भी आ सकती है। आज उधारी या लोन से जुड़े काम टालना बेहतर रहेगा। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की ओर से विवाह की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। खान-पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ पारिवारिक मामला आज सुलझ सकता है। भावुक होने की बजाय बुद्धि और काम करने की क्षमता का उपयोग करें। प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने से आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- बिना कारण बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक स्थान पर समय बिताना अच्छा रहेगा।

व्यवसाय- कारोबारी काम व्यवस्थित रहेंगे, लेकिन फिलहाल बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। सिर्फ अपने काम पर फोकस रखें। धन लाभ के नए रास्ते नजर आ सकते हैं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। लव- घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल जरूरी है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात भी आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही न करें। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। जरूरत है तो सिर्फ मेहनत और एकाग्रता की। अपनी योग्यता और काबिलियत के दम पर आप घर और समाज दोनों जगह अच्छा स्थान बना सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान बनाए रखेंगे। नेगेटिव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार और बच्चों के लिए समय जरूर निकालें। दूसरों के काम में दखल न दें और बिना मांगी सलाह देने से बचें। किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपने काम से मतलब रखना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में व्यवस्था बनी रहेगी। किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से नई दिशा मिल सकती है। ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े कामों में दिक्कत आ सकती है, इसलिए पूरी सावधानी रखें। लव- पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल घर की शांति बिगाड़ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि डायबिटीज से जुड़े लोगों को अपनी दिनचर्या संतुलित रखनी होगी और लापरवाही से बचना होगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *