दोस्त की एक सलाह से पलटी किस्मत, 22 साल की उम्र में लगा दिया खुद का प्लांट

Last Updated:

रौनक ने बताया कि इस कारोबार को शुरू करने में कई तरह के सवाल मन में थे लेकिन उन तमाम सवालों को किनारा करते हुए उन्होंने इस कारोबार को शुरू किया. उन्हें डर था कि कहीं इस कारोबार में भी कहीं फेल न हो जाए. लाख चुनौतियों का सामना करते हुए मैन्युफैक्चरिंग का प्लांट लगाया और काम को शुरू कर दिया.

सहरसा: सपने अगर सच्चे हो और हौसला मजबूत तो असफलता भी रास्ता नहीं रोक सकती. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है सहरसा जिले के 22 वर्षीय रौनक कुमार की, जिन्होंने आर्मी में चयन न होने के बाद भी हार नहीं मानी और आज एक सफल उद्यमी बनकर मिसाल पेश कर रहे हैं. रौनक कुमार सहरसा के सोनबरसा राज प्रखंड के सहसोल गांव के रहने वाले हैं. बचपन से ही उनका सपना था देश की सेवा करना और इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कई बार आर्मी की तैयारी की. रौनक ने चार बार फिजिकल टेस्ट को पास भी किया लेकिन अंतिम चयन में वह सफल नहीं हो सके.

इसी बीच उनके एक दोस्त ने उन्हें सरकार की उद्यमी योजना के बारे में बताया और खुद का व्यवसाय शुरू करने की सलाह दी. रौनक को यह बात समझ में आई कि अगर नौकरी नहीं मिल रही तो क्यों न खुद कुछ शुरू किया जाए. बिना देर किए उन्होंने उद्यमी योजना में आवेदन कर दिया, कुछ ही समय बाद उनका चयन हो गया और यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया.

22 साल की उम्र लगा दिया तेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
सरकार की ओर से उन्हें 10 लाख रुपये का लोन मिला इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को पंख दे दिए. रौनक ने इस राशि का उपयोग करते हुए तेल मैन्युफैक्चरिंग का व्यवसाय शुरू किया. शुरुआत में चुनौतियां जरूर आईं, लेकिन उन्होंने धैर्य और मेहनत के साथ हर मुश्किल का सामना किया. आज रौनक इंडियन भोग नाम से अपना ब्रांड चला रहे हैं और शुद्ध तेल का उत्पादन कर बाजार में बेच रहे हैं. उनके उत्पाद की गुणवत्ता इतनी अच्छी है कि धीरे-धीरे उनकी मांग बढ़ती जा रही है. स्थानीय बाजार में उनके तेल को लोग पसंद कर रहे हैं और उनका कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है. सबसे खास बात यह है कि रौनक सिर्फ खुद ही सफल नहीं हुए बल्कि उन्होंने तीन अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है. महज 22 साल की उम्र में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

लाखों चुनौतियां आई सामने
रौनक ने बताया कि इस कारोबार को शुरू करने में कई तरह के सवाल खड़े हुए लेकिन उन तमाम सवालों को किनारा करते हुए उन्होंने इस कारोबार को शुरू किया. उन्हें डर था कि कहीं इस कारोबार में भी उन्हें असफलता न मिल जाए, लाख चुनौतियों का सामना करते हुए तेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाया और काम को शुरू कर दिया आज सरकार के उद्यमी योजना एक वरदान साबित हुई जिससे मेरी जिंदगी बदल गई.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *