Last Updated:
Sagar Dohela Festival: डोहेला महोत्सव को लेकर 15 दिन से तैयारी चल रही है. इस महोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों लोग आते हैं. किला परिसर के अंदर ही 20-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इसके अलावा यहां किला के बाहर और आसपास के क्षेत्र में भव्य मेला लगता है…
Sagar News: सागर की खुरई में होने वाला प्रसिद्ध डोहेला महोत्सव 5 अप्रैल से शुरू होने वाला है. यह बुंदलेखंड की समृद्ध लोक कलाओं, अटूट परंपराओं और गौरवशाली संस्कृति के समागम का उत्सव है. इस उत्सव को महोत्सव में बदलने के लिए बॉलीवुड से जुड़े प्रसिद्ध सिंगर भी यहां पर आ रहे हैं. तीन दिन तक सेलिब्रिटियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. हर साल होने वाले इस आयोजन की तैयारी पूरी हो गई है.
सिलेब्रटियों की बात करें तो उद्घाटन के दिन 5 अप्रैल को विश्वप्रसिद्ध भजन एवं बॉलीवुड गायक पद्मश्री कैलाश खेर अपनी परिस्थितियों से समा बांधेंगे. 6 अप्रैल को कार्यक्रम की दूसरे दिन बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अकासा सिंह अपनी मधुर प्रस्तुति से इस आयोजन में चार चांद लगाएगी इसके अलावा तीसरे और अंतिम दिन यानी की 7 अप्रैल को एक और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीरज श्रीधर अपनी प्रस्तुति देंगे.
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बात करें तो सागर में करीब 500 साल पुराना ऐतिहासिक किला है. इसी किला परिसर में महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हर साल बड़े-बड़े सेलिब्रिटी आते हैं. यहां कुमार विश्वास, सोनू निगम, तुलसी कुमारी, हंसराज रघुवंशी जैसे कई दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं. इस आयोजन की लोकप्रियता हर साल बढ़ती ही जा रही है.
तीन दिन हर साल मचती धूम
डोहेला महोत्सव को लेकर 15 दिन से तैयारी चल रही है. इस महोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों लोग आते हैं. किला परिसर के अंदर ही 20-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इसके अलावा यहां किला के बाहर और आसपास के क्षेत्र में भव्य मेला लगता है. जहां सैकड़ों दुकानें तैयार हो गई हैं. इसमें लोगों को रोजगार भी मिलता है. खुरई सहित आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों को अपने ही क्षेत्र में तीन दिन का अच्छा घूमने का स्पॉट मिलता है. यहां सेलिब्रिटियों से मिलने उनकी परफॉर्मेंस देखने का भी सुनहरा अवसर रहता है.
संक्रांति के बजाय इस बार वैशाख में कार्यक्रम
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने बताया, हर साल की तरह इस साल भी तीन सेलिब्रिटी आ रहे हैं. अभी तक यह आयोजन हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर होता चला आ रहा था, लेकिन सर्दियों के मौसम में क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी, इसलिए इसको अब वैशाख के महीने में कर दिया गया है. 3 दिन तक यहां धर्म, संस्कृति, अध्यातम और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.