Video: खराब होने वाले मशरूम से बना ‘मुनाफे का अचार’! पति के एक आइडिया ने पत्नी को बनाया रातों-रात उद्यमी

X

खराब होने वाले मशरूम से बना मुनाफे का अचार! पति के आइडिया से पत्नी बनीं उद्यमी

 

arw img

Success Story: कहते हैं कि एक सफल पुरुष के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है, लेकिन छपरा के मकसूदपुर गांव में कहानी थोड़ी अलग और बेहद दिलचस्प है. यहां पति के एक छोटे से आइडिया ने घर संभालने वाली पत्नी को एक सफल उद्यमी बना दिया है. अहमदाबाद EDI में मास्टर ट्रेनर महेश प्रसाद ने अपनी पत्नी मंजू कुमारी को मशरूम उत्पादन का ऐसा मंत्र दिया कि आज उनका ब्रांड ‘श्रीनिका इंटरप्राइजेज’ पूरे बिहार में अपनी पहचान बना चुका है. मंजू कुमारी सीजन में मशरूम उगाती हैं, लेकिन चुनौती तब आती थी जब मशरूम समय पर नहीं बिक पाते थे. ऐसे में महेश प्रसाद ने आइडिया दिया मशरूम का अचार. आज मंजू न केवल ताजा मशरूम बेचती हैं, बल्कि बचे हुए स्टॉक से स्वादिष्ट अचार तैयार कर बिहार के कई जिलों में सप्लाई कर रही हैं. इस सफलता से उत्साहित यह दंपति अब मशरूम से ‘नूडल्स’ तैयार करने की योजना बना रहा है, ताकि बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके. महेश प्रसाद का मानना है कि छोटे किसान अपने उत्पादों को बर्बाद होने से बचाने के लिए ‘वैल्यू एडिशन’ का रास्ता अपनाकर साल भर बंपर कमाई कर सकते हैं और दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *