गुना में चोरों ने पांच सूने घरों के चटकाए ताले: काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश; किसी भी घर में नहीं लगा था CCTV कैमरा – Guna News


गुना की भगत सिंह कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने पांच सूने घरों के ताले चटकाकर लगभग दो लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। स्कूलों की छुट्टियों के कारण इन सभी घरों में रहने वाले किराएदार अपने गांव गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर स्कॉर्पियो सवार चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। किराएदार गांव गए थे, एक ही गली के 5 घरों को बनाया निशाना भगत सिंह कॉलोनी में बदमाशों ने जिन पांच घरों पर धावा बोला, उनके मकान मालिक वहां नहीं रहते हैं और सभी घर किराए से चल रहे थे। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियों के कारण सभी किराएदार अपने गांव गए हुए थे और घरों में ताले लटके हुए थे। बदमाशों ने एक ही गली में इन पांच घरों को निशाना बनाया और अलमारियों का सामान बिखेर दिया। हालांकि, चोरों को अन्य घरों से ज्यादा सामान नहीं मिल पाया, लेकिन केवल एक घर से उन्हें डेढ़ लाख नकद और कुछ गहने मिल गए, जिन्हें लेकर वे फरार हो गए। काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश, RTO साइट पर रंग सफेद शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जिस स्कॉर्पियो से आए थे, उसका रंग काला बताया जा रहा है और उस पर MP08T2390 नंबर प्लेट लगी थी। जबकि, आरटीओ (RTO) की साइट पर इस नंबर की स्कॉर्पियो का रंग सफेद दर्ज है। जिन घरों में चोरी हुई, उनमें से किसी भी घर में कैमरे नहीं लगे हुए थे, इसलिए कैंट पुलिस अब यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है कि बदमाश किस तरफ से आए थे। पीड़ित बोला- ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था पीड़ित सईद खान ने बताया कि, “वह सुबह करीब 5 बजे सूचना मिलने पर अपनी बहन के घर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कॉलोनी के अन्य घरों में भी चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन वहां से कोई खास सामान नहीं मिला, जिससे अंदेशा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे।” .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *