आज का मौसम. मध्यप्रदेश के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में एक साथ दो मौसम प्रणालियां, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय होने की वजह से बीते दिन गुरुवार को कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया. जहां भोपाल, सीहोर और मंदसौर समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई.
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भारी चेतावनी जारी की है. जहां प्रदेश के 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिनमें अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिले शामिल हैं. जबकि इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.
7 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
बारिश और ओले का अलर्ट
(फाइल फोटो PTI)
बुरहानपुर और खंडवा जिले में आज ओले गिरने की संभावना हैं. जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पांडुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, हरदा, सीहोर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर सहित 37 जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती हैं.
4 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, सिवनी, बालाघाट और दमोह के जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 36.0°C
इंदौर में 35.8°C
जबलपुर में 36.6°C
ग्वालियर में 36.2°C
उज्जैन में 35.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 21.0°C
इंदौर में 20.8°C
जबलपुर में 24.5°C
ग्वालियर में 25.1°C
उज्जैन में 19.5°C
.