गर्मी में बढ़ाना है पशुओं का दूध… गाय-भैंस को डाइट चार्ट खिलाएं ये चारा

Last Updated:

Animal Husbandry: रांची के पशु पालक पंडित शंभूनाथ ने गर्मी में गाय भैंस के लिए खास डाइट बताई है. उन्होंने कहा कि खीरा, ककड़ी, सलाद, गुड़ पानी, इलेक्ट्रोलाइट से हीट स्ट्रोक और दूध की कमी से बचाव संभव है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले पंडित शंभूनाथ अपने घर में गाय-भैंस का पालन करते हैं. उन्होंने बताया कि गर्मी सीजन में इनका डाइट अलग-अलग होता है. अभी गर्मी आ रही है तो हम लोग जिसे खरबूज कहते हैं. उसका ऊपरी भाग छिलका जो होता है. इन दिनों पशुओं को देने का काम करते हैं. इसके अलावा भी दो-चार चीज हैं, अगर आप दे दें तो आपको दूध का टेंशन नहीं लेना है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

• पशु पालक पंडित शंभूनाथ ने बताया कि इसके अलावा धनिया पत्ता और एकदम फ्रेश हरा चारा, गुड का पानी, उसमें नींबू का रस, रातभर भिखाया हुआ दाना. यह सारी चीज डाइट में शामिल करते हैं. यह पशुओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है.

• उन्होंने बताया कि कोशिश करें कि पानी जो पिलाते हैं. उसमें इलेक्ट्रोलाइट पाउडर मिला दें. इससे क्या होगा कि शरीर में पानी की कमी तो नहीं होगी. इसके अलावा गाय-भैंस जो हांफती हैं, यह हाफना कम हो जाएगा.

• इसके अलावा एक सुधा खली मार्केट में आती है. यह देखने में लंबी-लंबी होती है. उस सुधा खली को बढ़िया से पानी में भीगोकर दें. गर्मी में जो गाय आलस करती हैं. उनका 2 मिनट में आलस खत्म हो जाएगा और वह दौड़ने लगेंगी.

• इसके अलावा खीरा, ककड़ी, सलाद यह सब जो आप खाते हैं. वह भी उनके डाइट में शामिल करें. पानी में खीरा का रस व पुदीना का पत्ता यह सब डालकर पीला दें तो बहुत ही जबरदस्त रिजल्ट देखने को मिलेगा, दूध में कोई कमी नहीं रहेगी.

• अगर आप इन बातों का ख्याल रख लें और इस तरह का डाइट देना शुरू करें तो गर्मी में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी. हीट स्ट्रोक की समस्या नहीं होगी. दूध उत्पादन में कोई कमी नहीं आएगी और यह सारी चीज घर में आराम से आपको मिल जाएगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *