Last Updated:
Rabies vaccine facts: रेबीज का इंजेक्शन कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने के बाद लगता है. हालांकि भारत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें ये टीका बिना कुत्तों के काटे भी लगाया जाता है, लेकिन यह सभी को क्यों…और पढ़ें
कौन लोग डॉग बाइट से पहले भी लगता सकते हैं रेबीज की वैक्सीन. हालांकि ऐसा नहीं है कि यह वैक्सीन बिना डॉग बाइट के नहीं लगाई जाती. जो लोग, खासतौर पर वेटरीनरी डॉक्टर्स या अन्य स्टाफ जो ऐसे जानवरों के साथ रहते हैं जिनसे रेबीज होने का खतरा होता है, या वे लोग जो उन इलाकों में काम करते हैं जहां जानवरों से रेबीज के एक्सपोजर का ज्यादा खतरा होता है, तो उन लोगों को प्रीकॉशन के तौर पर यह वैक्सीन लगाई जाती है. हालांकि सामान्य तौर पर रूटीन में इस वैक्सीन को लगवाने की सिफारिश नहीं की जाती और न ही ऐसी खास जरूरत महसूस की जाती है.
इसकी एक वजह इस वैक्सीन के असर की अवधि भी है. रेबीज की वैक्सीन करीब 3 साल तक सुरक्षा करती है. अगर इस अवधि में फिर से किसी को कुत्ता या बंदर आदि जानवर काट लेता है तो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की गाइडलाइंस के अनुसार उसे दो बूस्टर डोज देकर रेबीज से बचाव किया जा सकता है. हालांकि बहुत बार वैक्सीन और बूस्टर डोज का फैसला एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद हेल्थ एक्सपर्ट डॉग बाइट से हुआ घाव, गंभीरता और कुत्ते की स्थिति को ध्यान रखकर करता है.
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस…और पढ़ें
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ और रियल एस… और पढ़ें