घाटमपुर बस स्टैंड पर जल मंदिर शुरू, जल संरक्षण अभियान को मिली गति – Sagar News


सागर | मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तहत संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम घाटमपुर में बस स्टैंड पर राहगीरों की सुविधा के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। यह पहल नवांकुर संस्था विद्या विजय एजुकेशन सोशल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा की गई।संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने ग्राम समितियों से जल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण और जनजागरूकता पर जोर दिया। विकासखंड समन्वयक जय सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक गौरव सिंह राजपूत, चैन सिंह ठाकुर, नंदलाल पटैल, आशीष गर्ग, एमएस डब्ल्यू छात्र, समिति पदाधिकारी एवं ग्राम के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *