शनिवार का टैरो राशिफल: कन्या राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और धनु राशि के लोगों को निवेश में फायदा मिलने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Saturday (4 April 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 अप्रैल, शनिवार को वृष राशि वालों को नए एग्रीमेंट और बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। मिथुन राशि के लोग लीडरशिप, टीम की जिम्मेदारी और साहसी फैसलों से आगे बढ़ सकते हैं। सिंह राशि वालों को धन और पद लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि वालों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। रुके काम सुलझने का भी समय है। धनु राशि वालों को निवेश में फायदा होगा। नई डील हो सकती है और करियर में अच्छा मौका मिल सकता है। बाकी राशियों के लिए भी दिन फैसलों, रिश्तों और आत्मनियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

मेष – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज आपके भीतर तीव्र मानसिक ऊर्जा और जबरदस्त जुनून रहेगा। साहस के दम पर आप बाधाएं पार कर लेंगे। त्वरित निर्णय लेना आज फलदायी साबित होगा। बहुत ज्यादा सोच-विचार में समय खराब न करें। अपनी योजनाओं को तेजी और दमदारी के साथ लागू करें। आपके व्यक्तित्व में निडर योद्धा जैसी शक्ति नजर आएगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए समय बहुत अच्छा है।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी गति और तर्कशक्ति सभी को प्रभावित करेगी। ऑफिस में आपकी प्रोफेशनल धाक जमेगी। जटिल समस्याओं को सुलझाने में आपकी बुद्धि काम आएगी। आईटी या कानून से जुड़े लोगों को बड़ी जीत मिल सकती है। सहकर्मियों से बात करते समय थोड़ी विनम्रता बनाए रखें, वरना आपकी तेज शैली कुछ लोगों को कठोर भी लग सकती है। लव – प्रेम संबंधों में बौद्धिक चर्चा से वैचारिक तनाव बन सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। सिंगल लोग आज किसी बुद्धिमान और बेबाक व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे। वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए तर्कों के बजाय प्रेम को जगह दें। अहंकार छोड़ना आज रिश्तों के लिए बहुत जरूरी रहेगा। हेल्थ – मानसिक रूप से सक्रिय और शारीरिक रूप से फुर्तीले रहेंगे। ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा। बिना थके आप कठिन काम पूरे कर लेंगे। सिरदर्द और उच्च रक्तचाप के प्रति थोड़े जागरूक रहें। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1

वृष – थ्री ऑफ वॉण्ड्स आज विस्तार, दूरदर्शिता और नए अवसरों का सकारात्मक समय है। नई संभावनाओं के दरवाजे खुलेंगे। भविष्य को लेकर आप बहुत सकारात्मक रहेंगे। पिछली योजनाओं के सफल होने का इंतजार अब खत्म हो सकता है। वर्तमान सीमाओं से बाहर निकलकर बड़े लक्ष्य चुनें। दुनिया को नए नजरिए से देखें। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास भरी स्थिरता नजर आएगी। लंबी दूरी की यात्रा या बड़े प्रोजेक्ट के लिए आप पूरी तरह तैयार रहेंगे।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी दूर की सोच की वरिष्ठ सराहना करेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट या व्यापार विस्तार की चर्चा सफल हो सकती है। आयात-निर्यात और डिजिटल व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होने के प्रबल योग हैं। सहकर्मियों के साथ भविष्य की रूपरेखा तैयार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। लव – रिश्तों में आपसी विश्वास और निष्ठा मजबूत रहेगी। लंबी यात्रा या विदेश बसने जैसी संभावनाओं पर विचार हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में सोशल मीडिया के जरिए कोई दिलचस्प व्यक्ति आ सकता है। वैवाहिक जीवन अधिक गरिमापूर्ण और सुखद बनेगा। आपसी तालमेल से भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। हेल्थ – रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्फूर्ति अच्छी रहेगी। आउटडोर एक्टिविटी करें। लंबी सैर या योग में समय बिताना फायदेमंद होगा। ताजे फल और शुद्ध जल का पर्याप्त सेवन करें। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

मिथुन – किंग ऑफ वॉण्ड्स आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रेरित करेगा। किसी बड़े अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार रहें। यह समय योजना को जमीन पर उतारने का है। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन काम पूरे कर सकते हैं। आपकी साहसी छवि समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आपका साफ नजरिया लक्ष्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशाली शैली की खुलकर सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपको बड़ी टीम की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार प्रेरणादायक रहेगा। व्यापार में साहसी निवेश आगे चलकर मील का पत्थर साबित हो सकता है। अपनी छाप छोड़ने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आगे बढ़कर नेतृत्व दिखाइए। लव – प्रेम संबंधों में सुरक्षा और गहरा सम्मान बना रहेगा। आपसी विश्वास बढ़ने से रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी परिपक्वता से आप स्थितियों को काफी बेहतर बना लेंगे। संबंधों की स्थिरता वैवाहिक जीवन को सुखद बनाएगी। भावनात्मक रूप से आप खुद को काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। हेल्थ – जिम या वेट ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में समय बिताएं। एथलेटिक एक्टिविटी से शरीर को और मजबूत बनाएं। रक्तचाप और शरीर की गर्मी के प्रति जागरूक रहें। नियमित प्राणायाम से मानसिक बल संतुलित रहेगा। लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 9

कर्क – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज कूटनीति और सतर्कता की खास जरूरत रहेगी। सीधे टकराव की बजाय समझदारी से काम लें। गोपनीयता बनाए रखना आज आपके हित में रहेगा। अपने इरादे पूरी तरह जाहिर न करें। निजी हितों की रक्षा करना जरूरी है। आपके व्यक्तित्व में संयमित गरिमा रहेगी। यही शक्ति आपको दूसरों की चालों से बचाएगी। अपनी योजनाएं संभालकर रखें, तभी सफलता मिलेगी।

करियर – प्रोजेक्ट और डाटा की सुरक्षा का खास ध्यान रखें। अपने कामों का लिखित प्रमाण रखना आज जरूरी रहेगा। रिसर्च या प्रतिस्पर्धी कारोबार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। चतुर चालों से आप अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। अपने काम की निगरानी खुद करें। व्यापारिक समझौतों में छिपी शर्तों को बहुत बारीकी से परखना जरूरी होगा। लव – पारदर्शिता की कमी से रिश्तों में अविश्वास बढ़ सकता है। कुछ छिपाने की आदत सूक्ष्म तनाव बढ़ा सकती है। मनमुटाव टालने की बजाय उसे शांत तरीके से सुलझाना बेहतर रहेगा। सिंगल लोग नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। पहले अच्छी तरह समझें। आपसी निष्ठा और स्पष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव और नसों में दर्द हो सकता है। भागदौड़ और दबाव की वजह से अनिद्रा हो सकती है। शरीर का लचीलापन बनाए रखने के लिए हल्का व्यायाम करें। योग आज राहत देगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 7

सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज भौतिक स्थिरता, समृद्धि और संतुलित सफलता का दिन है। आप एक कुशल संरक्षक की भूमिका अच्छे से निभाएंगे। आर्थिक रूप से खुद को काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। मेहनत से अर्जित सुख-सुविधाओं का आनंद लें। महत्वाकांक्षाओं को स्थायी सफलता में बदलने का समय है। आपका पुराना अनुभव सही दिशा देगा। व्यक्तित्व में शाही अनुशासन और विश्वसनीयता झलकेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा।

करियर – असाधारण प्रबंधकीय क्षमता की वरिष्ठ अधिकारी सराहना करेंगे। वित्तीय समझ से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट का नेतृत्व आपको मिल सकता है। आपका निर्णय आज अंतिम और सर्वमान्य माना जाएगा। रियल एस्टेट और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। स्थिरता से काम करेंगे तो परिणाम लंबे समय तक साथ देंगे। लव – रिश्तों में सुरक्षा और वफादारी का भाव सबसे ऊपर रहेगा। ठोस प्रतिबद्धता से मन को गहरी शांति मिलेगी। भव्य और सुरक्षित जीवनशैली को लेकर गंभीर चर्चा सफल हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी समृद्ध और व्यावहारिक व्यक्ति का प्रवेश संभव है। संस्कारी साथी मिलने के संकेत हैं। भावनात्मक गहराई से प्रेम बढ़ेगा। हेल्थ – प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताना बहुत सुखद रहेगा। कोलेस्ट्रॉल के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। नियमित रूप से शुद्ध सात्विक आहार लें। पर्याप्त विश्राम करना जरूरी रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कन्या – टेम्परेन्स आज संतुलन, धैर्य और सामंजस्य का शांतिपूर्ण समय है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका मन स्थिर रहेगा। दो अलग छोरों को मिलाने में आप सफल होंगे। किसी भी तरह की अति से बचें। मध्य मार्ग अपनाकर जीवन की उलझनें सुलझाएं। आपके व्यक्तित्व में दिव्य शांति और संयम झलकेगा। तनावपूर्ण माहौल को आप सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे। आपकी हीलिंग शक्ति दूसरों को भी सुकून पहुंचाएगी।

करियर – कूटनीतिक कुशलता और तालमेल की वरिष्ठ सराहना करेंगे। विभागों के बीच समन्वय बिठाने में आप सफल रहेंगे। पुराने विवाद और तकनीकी उलझनें आसानी से सुलझ सकती हैं। धैर्य और सूझबूझ से आप हर बाधा पार करेंगे। औषधि या परामर्श क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक पदोन्नति के योग भी मजबूत हैं। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। आपसी समझ और प्रेम का सुंदर मेल दिखेगा। वैचारिक मतभेद काफी हद तक खत्म हो जाएंगे। रिश्तों में नई ताजगी और गहराई आएगी। सिंगल लोगों को कोई संतुलित और आध्यात्मिक सोच वाला साथी मिल सकता है। आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। हेल्थ – संयमित जीवनशैली का असर चेहरे पर दिखेगा। प्राकृतिक चमक और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेंगी। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए शुद्ध जल पिएं। तरल पदार्थों का सही संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 4

तुला – एट ऑफ कप्स आज भावनात्मक दूरी बनाने, पुरानी स्थितियों को छोड़ने और भीतर की खोज पर निकलने का समय है। जो स्थितियां आपको शांति नहीं देतीं, उनसे धीरे-धीरे दूर जाने की इच्छा होगी। भौतिक सुखों से ज्यादा अंतरमन की आवाज सुने। जीवन के उच्च सत्य को समझने का प्रयास करें। आपके व्यक्तित्व में शांत परिपक्वता झलकेगी। व्यर्थ के मोह और बंधनों से मुक्ति मिलेगी। अपने विकास के लिए यह बदलाव जरूरी है।

करियर – कार्यक्षेत्र में मौजूदा प्रोजेक्ट से मन हट सकता है। आप कुछ ज्यादा अर्थपूर्ण और रचनात्मक तलाशेंगे। निरर्थक बहस या तनावपूर्ण जिम्मेदारी को आज छोड़ देना ही बेहतर रहेगा। साहसी निर्णय भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। करियर में बदलाव, रिसर्च या अकेले काम करने की योजना सफल हो सकती है। अपने भीतर की आवाज सुनना उपयोगी रहेगा। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी बनी रह सकती है। आप कुछ समय अकेले रहकर खुद को संभालना चाहेंगे। गहरे वैचारिक मतभेद होने पर बहस करने की बजाय थोड़ा पीछे हटना बेहतर रहेगा। सिंगल लोग पुराने रिश्तों की गलतियों से सीखेंगे। नए रिश्ते की जगह खुद को संवारने पर ध्यान देना आज ज्यादा सही रहेगा। हेल्थ – सुस्ती की वजह से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आंतरिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। शांत बैठकर गहरे ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करें। सात्विक और हल्का भोजन लें, ताकि भारीपन कम हो। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

वृश्चिक – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज तीव्र मानसिक ऊर्जा और त्वरित निर्णय का दिन है। लक्ष्यों के प्रति आपका नजरिया साहसी रहेगा। बाधाओं को चीरकर आगे बढ़ने के लिए संकल्प मजबूत रहेगा। बहुत ज्यादा सोचने की बजाय ठोस कार्रवाई करें। अपनी बात पूरी स्पष्टता के साथ रखें। व्यक्तित्व में निडर योद्धा जैसी तेजी झलकेगी। आक्रामक गति आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगी। रुके काम आज तेजी से पूरे हो सकते हैं।

करियर – सटीक तर्क और तेजी से आपकी धाक जमेगी। आपातकालीन स्थिति संभालने में आपकी बुद्धि काम आएगी। जटिल तकनीकी समस्याओं को आप आसानी से सुलझा लेंगे। संचार या कानून से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पदोन्नति के साफ योग नजर आ रहे हैं। अपने पक्ष को मजबूत शब्दों में रखना आज फायदेमंद रहेगा। लव – बौद्धिक चर्चा और जिद से रिश्तों में तनाव बन सकता है। अपनी राय को ऊपर रखने की प्रवृत्ति पर कंट्रोल रखें। वाणी की तेजी पार्टनर को दुखी कर सकती है। उनकी भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों के लिए बुद्धिमान और बेबाक साथी के संकेत हैं। संबंधों में संवेदनशीलता बहुत जरूरी रहेगी। हेल्थ – आप खुद को अत्यंत फुर्तीला महसूस करेंगे। ऊर्जा का स्तर काफी ऊंचा रहेगा। कठिन काम भी बिना थके निपटा लेंगे। सिरदर्द और रक्तचाप के प्रति थोड़ा जागरूक रहें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

धनु – एट ऑफ स्वॉर्ड्स आज मानसिक उलझन, सीमित सोच और अंदरूनी डर की स्थिति रह सकती है। खुद को परिस्थितियों में फंसा हुआ महसूस करेंगे। विकल्प मौजूद होंगे, लेकिन डर आपको रोक सकता है। बाहरी शत्रुओं से ज्यादा अपने भीतर के संशय से लड़ना होगा। यही आज की मुख्य चुनौती है। अति-विचारशीलता प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट बन सकती है। साहस के साथ इस मानसिक जाल से बाहर निकलने की कोशिश करें।

करियर – कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट डेडलाइन का दबाव रह सकता है। अपनी क्षमता पर शक करने से एकाग्रता बिगड़ सकती है। नए निवेश को लेकर असुरक्षा महसूस होगी। लेखन या संपादन से जुड़े लोगों के विचार रुक सकते हैं। सहकर्मियों से मदद मांगने में संकोच न करें। सहयोग लेना आज कमजोरी नहीं, समझदारी होगी। लव – संवाद की कमी और अविश्वास रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है। छोटी बात को मन में बहुत बड़ा रूप न दें। पार्टनर से साफ और खुलकर बात करना जरूरी रहेगा। सिंगल लोग अतीत की कडवाहट से खुद को आजाद करें। वर्तमान में जीना ही आज सुखद रहेगा। हेल्थ – आंखों को आराम देने के लिए स्क्रीन टाइम घटाएं। ठंडे पानी के छींटे आराम देंगे। नियमित प्राणायाम और शांत ध्यान का अभ्यास करें। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7

मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज भावनात्मक गहराई, अंतर्ज्ञान और करुणा का सुंदर असर रहेगा। आप मानसिक रूप से शांत और परिपक्व रहेंगे। दूसरों की अनकही भावनाओं को समझ पाएंगे। अंतरमन की आवाज सुनने के लिए समय बहुत अच्छा है। रचनात्मक और कलात्मक पक्ष को खुलकर सामने आने दें। आपकी शीतल गरिमा तनावपूर्ण माहौल को शांत करेगी। आपकी उपस्थिति हीलिंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहेगी।

करियर – मानवीय दृष्टिकोण ऑफिस में आपकी साख बढ़ाएगा। जटिल और तनावपूर्ण माहौल को आप सकारात्मक दिशा देंगे। परामर्श, चिकित्सा या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक उन्नति और पदोन्नति के मजबूत योग हैं। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध भावनात्मक स्तर पर भी अच्छे रहेंगे। लोग आप पर भरोसा करेंगे। लव – प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत मधुर है। रोमांटिक सपने सच होने जैसा अहसास हो सकता है। मन उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में वफादार साथी का प्रवेश संभव है। संवेदनशील और प्रेमी स्वभाव के व्यक्ति से जुड़ाव बन सकता है। पार्टनर के साथ भावनाओं का खुलकर इजहार सुखद रहेगा। हेल्थ – आप मानसिक रूप से हल्का और तनावमुक्त रहेंगे। रिलैक्स करने के लिए संगीत का सहारा लें। रचनात्मक कामों में समय बिताना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। शांत बैठकर नियमित गहरे ध्यान का अभ्यास करें। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

कुंभ – द लवर्स आज महत्वपूर्ण चुनाव, गहरा सामंजस्य और संबंधों में स्पष्टता का समय है। प्रेमपूर्ण रिश्तों में प्रगाढ़ता आने के संकेत हैं। नैतिक दुविधा से निकलकर दिल की आवाज सुनें। सही चुनाव करने में आप सक्षम रहेंगे। यह समय सिर्फ रोमांस का नहीं, मूल्यों और प्रतिबद्धता का भी है। सिद्धांतों और भावनाओं के बीच सुंदर संतुलन बना पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और समान सोच वाले लोग आपकी ओर खिंचेंगे।

करियर – आपसी सहयोग से जटिल प्रोजेक्ट आसानी से पूरे होंगे। नए व्यावसायिक गठबंधन के लिए दिन शुभ है। महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना लाभदायक रह सकता है। जनसंपर्क, कला या मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का माहौल रचनात्मक और प्रेरणादायक बना रहेगा। काम में तालमेल आज सबसे बड़ी ताकत रहेगा। लव – प्रेम संबंधों के लिए आज अटूट भावनात्मक मिलन के योग हैं। मन उमंग और समर्पण से भरा रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। रूहानी स्तर पर जुड़ाव महसूस करने के संकेत हैं। एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना और गहरी होगी। वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल और प्रेमपूर्ण महसूस होगा। हेल्थ – शरीर को फिट रखने के लिए सैर करें। योग या किसी सामूहिक व्यायाम की योजना बनाना अच्छा रहेगा। हार्मोनल संतुलन के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। शांत बैठकर नियमित गहरे ध्यान का अभ्यास करें। लकी कलर – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

मीन – द हर्मिट आज आत्मचिंतन, एकांत और आंतरिक ज्ञान की खोज का समय है। अकेले बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। बाहरी शोर से दूर जाने की इच्छा होगी। अंतर्मन की आवाज सुनकर जीवन के सत्य समझने की कोशिश करें। जल्दबाजी या सामाजिक दबाव में आने से बचें। भविष्य की रूपरेखा बनाने के लिए समय बहुत अच्छा है। आपके व्यक्तित्व में शांत और गंभीर परिपक्वता झलकेगी। सही दिशा चुनने के लिए अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करें।

करियर – विशेषज्ञता और शोध क्षमता की वरिष्ठ सराहना करेंगे। अकेले काम करना आज ज्यादा सफल और असरदार रहेगा। जटिल समस्याओं का हल आप गहराई से सोचकर निकालेंगे। पुराना अनुभव आज बहुत काम आएगा। परामर्श, शिक्षण या शोध क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। शांत दिमाग से लिया गया फैसला लंबे समय तक सही साबित हो सकता है। लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक ठहराव और गंभीरता बनी रहेगी। निजी स्थान की जरूरत महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ अनबन को मौन रहकर समझने की कोशिश करें। अपनी परिपक्वता से स्थितियों को गहराई से परखना बेहतर रहेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखें और खुद को भीतर से मजबूत करें। हेल्थ – अत्यधिक सोचने से आंखों में भारीपन या सिरदर्द हो सकता है। आंतरिक शांति के लिए मौन और एकांत सहायक रहेंगे। किसी शांत प्राकृतिक स्थान पर समय बिताना लाभकारी रहेगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *