सतना के बिरला अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट पर मिला गहरा चीरा, परिजनों का हंगामा; भारी पुलिस बल तैनात

शहर के प्रियंवदा बिरला अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के बाद गंभीर लापरवाही के आरोपों ने पूरे शहर को झकझोर दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 06:24:33 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 07:38:22 PM (IST)

परिजनों का हंगामा

HighLights

  1. ऑपरेशन के बाद पेट पर मिला चीरा
  2. अस्पताल में घंटों हंगामा और तनाव
  3. पुलिस जांच शुरू, प्रबंधन ने आरोप नकारे

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के प्रियंवदा बिरला अस्पताल में एक महिला के ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन किया गया। जब स्वजन घर ले गए तो उसके पेट पर चीरा मिला। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में स्वजन ने जमकर हंगामा किया। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इन्कार करते हुए सफाई दी कि ब्रेन ट्यूमर से निकली हड्डी पेट में चीरा निकालकर रखी गई थी। ठीक होने पर दोबारा आपरेशन किया जाएगा। स्वजन के हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने रुपये भी वापस कर दिए।

यह है घटनाक्रम

सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजन निवासी जमुनिया साकेत (60) को 29 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डाक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि की और एक अप्रैल को आपरेशन किया। शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद स्वजन को महिला के पेट में सर्जरी जैसा गहरा चीरा दिखाई दिया। स्वजन जब बिरला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। कोलगवां और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में किया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में तनाव बना रहा। कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी भी धरने पर बैठ गए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *