राजमा की खेती कर गोंडा की रीता बनी लखपति, किसानो के लिए बनी प्रेरणा

Last Updated:

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील महिला किसान रीता मौर्य बताती है कि पहले गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलें की खेती करती थीं, लेकिन इनसे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था. इसके बाद वह कुछ नया करने की सोची और राजमा की खेती की ओर कदम बढ़ाया. शुरुआत में थोड़ी जानकारी लेकर और छोटे स्तर पर खेती शुरू की.

ख़बरें फटाफट

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले विकासखंड मुजेहना की एक महिला किसान आज अपनी मेहनत और समझदारी से नई मिसाल पेश कर रही हैं. उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर राजमा की खेती शुरू की और आज इससे लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं. उनकी सफलता आसपास के किसानों, खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील महिला किसान रीता मौर्य बताती है कि पहले गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलें की खेती करती थीं, लेकिन इनसे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था. इसके बाद वह कुछ नया करने की सोची और राजमा की खेती की ओर कदम बढ़ाया. शुरुआत में थोड़ी जानकारी लेकर और छोटे स्तर पर खेती शुरू की.

राजमा को देख रीता को आया आइडिया

रीता मौर्य बताती है कि उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की उसके बाद वह हाउसवाइफ थी. फिर उनके मन में खेती किसानी का विचार आया और उन्होंने खेती की शुरुआत की. रीता मौर्य बताती है कि हमारे यहां खेती किसानी काफी टाइम से हो रही है तो हमको बचपन से खेती किसानी का शौक था. रीता मौर्य बताती है कि राजमा की खेती का आइडिया हमको पानी संस्थान द्वारा मिला है, पहले हम पारंपरिक तरीके से खेती करती थी,फिर हमको पानी संस्थान के बारे में पता चला और वहां के कुछ अधिकारी आकर हमको बताएं कि आप राजमा की खेती करिए राजमा की खेती से अच्छा इनकम होगा क्योंकि राजमा का डिमांड हमेशा मार्केट में बनी रहती है, और इसका रेट भी अच्छा रहता है. फिर मैं राजमा की खेती की शुरुआत की.

ऐसे करें राजमा की खेती

रीता मौर्य बताती है कि हम राजमा की खेती लाइन टू लाइन विधि से कर रही हूं. इसमें राजमा की फसल अच्छी होती है और पैदावार अच्छा होता है. इस विधि से फसल में सूर्य के प्रकाश अच्छे मिलते हैं और वही पौधे को ग्रोथ करने का पर्याप्त जगह भी रहता है. राजमा की खेती में लागत कम लगती है और मुनाफा अधिक होता है. इसीलिए किसान भाई से कहना चाहूंगी कि राजमा की खेती करें. राजमा के पौधे से पौधे की दूरी लगभग 25 सेमी है और वही लाइन से लाइन की दूरी 20 सेंटीमीटर है. यदि आप इस मानक से राजमा की खेती करते हैं तो पैदावार अच्छी होने की उम्मीद रहती है. लाल चित्र वैरायटी का राजमा है यह वैरायटी गोंडा के लिए काफी अच्छा होता है. लगभग एक से डेढ़ बीघा में राजमा की खेती कर रही हूं. और इसमें लगभग 8 से 10 हजार रुपए की लागत लगी है. और इस बार फसल अच्छी लगी है तो लाखों रुपए का इनकम होने की उम्मीद है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *