दही बार-बार खट्टा हो रहा है? अपनाएं ये आसान तरीका, हमेशा ताज़ा रहेगी!

Last Updated:

Dahi Ko Lambe Samay Tak Taza Kaise Rakhe: गर्मियों में दही को ताज़ा रखना एक चुनौती बन जाता है. तेज गर्मी और रसोई की तापमान बढ़ने से दही जल्दी खट्टा हो जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर इसे लंबे समय तक स्वादिष्ट और मीठी रखा जा सकता है.

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही घरों में दही के जल्दी खट्टा होने की समस्या बढ़ने लगती है. तेज तापमान और रसोई की गर्मी की वजह से दही कुछ ही घंटों में खराब हो जाती है, जिससे सुबह जमाई दही भी दोपहर तक खट्टापन पकड़ लेती है और परेशानी होती है. ऐसे में दही को सही तापमान और सही जगह पर रखना जरूरी होता है, ताकि वह लंबे समय तक ताज़ा और स्वादिष्ट बनी रहे.

गर्मियों में दही को खट्टा होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है इसे ठंडी जगह पर रखना. दही जमाने वाले बर्तन को सीधे गर्म चूल्हे, गैस या धूप के पास न रखें. बेहतर होता है कि दही मिट्टी के बर्तन में जमाई जाए, क्योंकि मिट्टी स्वाभाविक रूप से तापमान को कम रखती है, जिससे दही धीरे-धीरे जमती है और खट्टापन नहीं आता. कुछ लोग बर्तन को गीले कपड़े से ढकते हैं, जिससे दही ठंडी रहती है और लंबे समय तक ताज़ा बनी रहती है. यह तरीका आज भी गांवों में खूब इस्तेमाल होता है.

दही जमाते समय दूध का तापमान हल्का गर्म रखना बहुत जरूरी है. बहुत ज्यादा गर्म दूध दही को जल्दी खट्टा कर देता है, इसलिए इसे गुनगुना रखना चाहिए. दूध में थोड़ा सा ताजा दही डालें और बर्तन को हल्के से ढक दें. यदि दही धीरे-धीरे खट्टा होती है तो इसका मतलब है कि जमने की प्रक्रिया सही चल रही है और स्वाद बेहतरीन आता है. गर्मियों में दही को दोपहर की तेज गर्मी में न जमाएं, बल्कि सुबह या रात के समय जमाना बेहतर रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दही के जल्दी खट्टा होने का एक बड़ा कारण बर्तन की सफाई भी है. गर्मियों में बर्तन में थोड़ी नमी, पुरानी दही या बैक्टीरिया रह जाएं तो नई दही तेजी से खट्टा हो जाती है. इसलिए दही जमाने वाले बर्तन को अच्छी तरह गरम पानी से धोकर सुखाकर ही इस्तेमाल करें. स्टील की बजाय स्लो-कूलिंग वाले बर्तन दही के लिए बेहतर माने जाते हैं. साफ-सफाई का ध्यान रखने से दही लंबे समय तक ताज़ा और मीठी बनी रहती है.

गर्मी के दिनों में दही को संभालकर रखने के ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं. इन तरीकों से दही न केवल खट्टा होने से बचती है, बल्कि इसका स्वाद भी पहले जैसा बना रहता है. भीलवाड़ा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए घरों में इन उपायों को अपनाने की सलाह दी जा रही है. थोड़ी सी सावधानी और सही समय पर दही जमाने से गर्मियों में भी स्वादिष्ट और ताज़ी दही का आनंद लिया जा सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *