मासूम ने अनजाने में स्टार्ट किया ट्रैक्टर, कुएं में गिरकर चली गई जान, खेल-खेल में बुझ गई ज

Last Updated:

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गई. खेलते समय बच्ची ट्रैक्टर पर चढ़ गई और अनजाने में उसे स्टार्ट कर दिया. ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ा और पास के खुले कुएं में गिर गया, जिससे बच्ची की मौके पर ही जान चली गई.

Zoom

Tractor Accident: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक 5 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. खबर के अनुसार, गांव के निवासी कैलाश अहिरवार के खेत के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी. ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी. उसी समय खेलते-खेलते बच्ची ट्रैक्टर पर चढ़ गई और अनजाने में उसने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया. ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ा और पास में बने खुले कुएं में जा गिरा. बच्ची भी ट्रैक्टर के साथ ही कुएं में गिर गई. इस हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

पुलिस और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया
ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुएं की गहराई और ट्रैक्टर के नीचे दब जाने की वजह से उसे निकालना मुश्किल था. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

कई घंटों की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कुएं से बाहर निकाला गया. लेकिन जब तक बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर ट्रैक्टर में चाबी नहीं छोड़ी जाती और कुएं के आसपास सुरक्षा के इंतजाम होते, तो यह हादसा टल सकता था.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *