कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका

Shivang Kumar Profile: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में SRH ने ऑलराउंडर शिवांग कुमार को IPL डेब्यू करने का मौका दिया है. KKR के खिलाफ मैच में हैदराबाद टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने बताया कि 23 वर्षीय शिवांग ने नेट्स में बहुत अच्छा करके दिखाया है, इसलिए उन्हें डेब्यू का अवसर प्रदान किया जा रहा है.

कौन हैं शिवांग कुमार?

शिवांग कुमार का जन्म 26 मई, 2002 को हुआ था. वे मध्य प्रदेश से आते हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में MP के लिए खेलते हैं. चाइनामैन गेंदबाज हैं, यानी बाएं हाथ से रिस्ट स्पिन गेंदबाजी करते हैं. शिवांग के आने से सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी में भी एक विकल्प मिल जाता है क्योंकि वो ठीकठाक बैटिंग भी कर सकते हैं. शिवांग कुमार विजय हजारे ट्रॉफी में गजब का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के लिए 3 मैचों में उन्होंने 10 विकेट चटकाए थे और बल्लेबाजी में एक अर्धशतक भी लगाया था.

शिवांग कुमार, मध्य प्रदेश लीग 2025 में उभर कर सामने आए थे. बुन्देलखंड बुल्स के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते हुए उन्होंने 42 गेंद में 91 रनों की तूफानी पारी खेल टी20 क्रिकेट में पहचान बनाई थी. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उस लीग में उन्होंने फिरकी का जाल बुनते हुए 5 विकेट भी चटकाए थे.

शिवांग कुमार का करियर

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने दिसंबर 2025 में ही मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक डेब्यू किया है. अभी तक उन्होंने सिर्फ 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 4 विकेट लेने के साथ-साथ 59 रन भी बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन है. विजय हजारे ट्रॉफी में 3 मैच खेलकर उन्होंने अपना लिस्ट-A क्रिकेट डेब्यू भी किया. तीन लिस्ट-A मैचों में उनके नाम 67 रन और 10 विकेट हैं. मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

यह भी पढ़ें:

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *