पंचायत के सीजन-5 के लिए बारिश बनी विलेन, सीहोर में सेट हुआ तहस-नहस; उखड़ गए तंबू

Last Updated:

Panchayat Season-5: मध्य प्रदेश के सीहोर में तेज बारिश और आंधी की वजह से पंचायत वेब सीरीज के सीजन-5 की शूटिंग रोकनी पड़ी है. तेज हवाओं की वजह से सेट उखड़ गया है और काफी सामान खराब भी हो गया है. शूटिंग के सेट पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं.

Zoom

पंचायत वेब सीरीज

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है. इसी वजह से कहीं बारिश, तो कहीं धूप देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोम की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. सीहोर जिले में भी जोरदार बारिश और इसके साथ ओले भी गिरे. एकदम से घनघोर घटाए छाई और झमाझम बारिश ने ठंडक का एहसास करवाया. लेकिन सीहोर जिले में हुई बारिश की वजह से पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग प्रभावित हुई है.

उखड़ गए शूटिंग के तंबू
सीहोर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर गांव महोडिया में बेब सीरीज पंचायत के सीजन-5 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है. ऐसे में पिछले 24 घंटों से मौसम में आए परिवर्तन के चलते तेज हवाओ के बीच हुई बारिश ने बेब सीरीज पंचायत के शूटिंग स्थल को खासा प्रभावित किया. जगह-जगह लगे तंबू उखड़ गए. शूटिंग के लिए बनाए गए सेट पूरी तरह से तहस-नहस हो गए.

रोक दी गई है पंचायत वेब सीरीज की शूटिंग
इसके बाद शूटिंग को रोकना पड़ा और अब बारिश से भीगे शेड के सूखने का इंतजार प्रोडक्शन टीम द्वारा किया जा रहा है. क्योंकि सेट पूरी तरह से पानी में भीग चुके हैं. इसके अलावा शूटिंग का काफी सामान खराब भी हो चुका है. पिछली क्रू मेंबर्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *