काशी में नरमुंड की माला पहनकर नाचे भक्त, VIDEO: मुंह से आग बरसाई, 1100 गदा लेकर चले; हनुमानगढ़ी में 1 KM लंबी लाइन – Varanasi News


यूपी में 2 अप्रैल यानी गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। काशी में सबसे बड़ी ध्वजा यात्रा निकाली जा रही है। सड़कों पर 1 लाख छोटे-बड़े ध्वज लेकर भक्तों का हुजूम दिखाई दे रहा है। 5.25 किलोमीटर लंबी यात्रा में 1100 गदाधारी भक्त डमरू बजाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 60 फीट लंबे रथ पर भगवान श्रीराम की झांकी सजाई गई है। यात्रा में 15 हजार महिलाओं समेत 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं। राजस्थान समेत 7 राज्यों की झांकियां निकाली जा रही हैं। नरमुंड की माला पहने कालाकार तांडव कर रहे हैं। राख की होली खेल रहे हैं। आग के गोले निकाल रहे हैं। हनुमान और भगवान शिव का भेष बनाकर चल रहे हैं। संकट मोचन मंदिर में 2500 किलो लड्‌डू का भोग लगाया गया। अयोध्या में हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ है। मंदिर के बाहर 1 किमी लंबी लाइन दिखाई दे रही है। सभी ‘जय बजरंगबली’, ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगा रहे हैं। प्रयागराज के लेटे हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई है। प्रदेश में जगह-जगह रामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है। भंडारे चल रहे हैं। शोभा यात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रसाद बांटे जा रहे हैं। DJ पर बजरंगबली के भजन बजाए जा रहे हैं। भक्त नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। 10 तस्वीरें देखिए… यूपी में हनुमान जयंती के पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *