Last Updated:
Why Mosquitoes Target You More: कई रिसर्च में पता चला है कि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं. जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A होता है, उन्हें मच्छर कम काटते हैं. इसके अलावा शरीर की गंध, कार्बन डाइऑक्साइड और शरीर की गर्मी जैसे फैक्टर्स भी मच्छरों को चुंबक की तरह खींच लेते हैं. कुछ आसान उपाय अपनाकर मच्छरों से बचाव किया जा सकता है.
रिसर्च के मुताबिक O ब्लड ग्रुप वालों को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं.
What Attracts Mosquitoes Most: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है. गर्मी के मौसम में मच्छरों की तादाद बहुत बढ़ जाती है, जिससे लोगों के लिए परेशानियां पैदा हो जाती हैं. मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलाते हैं. कई बार आपने गौर किया होगा कि एक ही कमरे में कुछ लोग बैठे हों, तो आपको ज्यादा मच्छर काटते हैं, जबकि कुछ लोगों को मच्छर कम काटते हैं. अक्सर लगता है कि यह सिर्फ गलतफहमी है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह केवल संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं. कुछ लोगों के ब्लड ग्रुप, कार्बन डाई ऑक्साइड और पसीने की गंध मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है.
वैज्ञानिकों के अनुसार हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीने से निकलने वाले केमिकल्स जैसे अमोनिया और लैक्टिक एसिड भी मच्छरों को आकर्षित करते हैं. जिन लोगों की त्वचा पर बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा और डाइवर्सिटी कम होती है, वे मच्छरों को ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. मच्छर शरीर से निकलने वाली गर्मी को भी पहचानते हैं. जिन लोगों का शरीर तापमान ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर जल्दी निशाना बनाते हैं. कुछ रिसर्च के अनुसार मच्छर गहरे रंग जैसे काला या नीले कपड़े पहनने वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इसके अलावा शराब और बीयर पीने के बाद भी मच्छरों के काटने की संभावना बढ़ जाती है.
मच्छरों से बचाव के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित रिपेलेंट्स का उपयोग करना सबसे अच्छा तरीका है. इनमें मच्छर भगाने वाली क्रीम और यूकेलिप्टस ऑयल प्रभावी माने जाते हैं. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचें. हल्के रंग के कपड़े पहनें और घर में मच्छरदानी या जाली का उपयोग करें. आसपास जमा पानी को हटाएं. अगर मच्छर काट ले, तो खुजली और सूजन को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस लगाएं. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं और एंटी-इच क्रीम या एंटीहिस्टामिन दवा का उपयोग करें. ध्यान रखें कि मच्छर काटने के बाद उस जगह को खुजली करने से इंफेक्शन हो सकता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें