Pink Moon 2026 April Chaitra Purnima Full Moon: हर महीने पूर्णिमा तिथि पड़ती है, जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है और इसका विशेष महत्व होता है. अप्रैल महीने में पड़ने वाली चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima Full Moon) को पिंक मून (Pink Moon) कहा जाता है. इस पूर्णिमा का चांद अधिक चमकदार होता है. लेकिन पिंक मून नाम के पीछे क्या रहस्य है, क्या यह चांद गुलाबी रंग का दिखेगा? आइए जानते हैं पिंक मून का रहस्य और दृश्यता का समय.
1 या 2 अप्रैल कब दिखेगा पिंक मून (Pink Moon 2026)
पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने की पूर्णिमा 1 और 2 अप्रैल दोनों तिथि पर पड़ रही है. चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 07:06 से लेकर अगले दिन यानी 2 अप्रैल सुबह 07:41 तक रहने वाली है. ऐसे में दोनों ही दिन पूर्णिमा रहेगी. अगर पिंक मून की बात करें तो, वैसे तो इसे देखने का सबसे अच्छा समय 1 अप्रैल की रात से लेकर 2 अप्रैल की सुबह तक रहेगा. लेकिन आप इसे पूरे हफ्ते देख सकते हैं.
पिंक मून देखने का समय (Pink Moon Time Today)
1 अप्रैल 2026 को पिंक मून का प्रकाश चरम पर होगा. खगोलीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल पूर्णिमा का चांद 1 अप्रैल की रात CDT (सेंट्रल डेलाइट टाइम) के अनुसार रात 09:12 से रात 10:12 पर दिखाई देगा. पिंक मून को देखने का सबसे अनुकूल समय सूर्यास्त के बाद का से शुरू होगा. रात के समय आसमान में इसे नंगी आंखों से स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. इसलिए पूर्ण आकार के चमकीले चांद देखने के लिए अपनी छत या खुली जगह पर जरूर जाएं.
पिंक मून में क्या चांद सच में गुलाबी दिखाई देगा
पिंक मून का चांद आमदिनों की तुलना में अधिक चमकदार या बड़ा प्रतीत हो सकता है, लेकिन यह गुलाबी नहीं दिखता. दरअसल ‘पिंक मून’ शब्द मूल अमेरी और प्रारंभिक औपनिवेशिक परंपराओं से आया है, जहां पूर्णिमाओं का नाम प्रकृति में होने वाले मौसमी परिवर्तनों के आधार पर रखा जाता था.
अप्रैल के पिंक मून का नाम अमेरिका में पाए जाने वाले एक विशेष जंगली फूल क्रिपिंग फ्लॉक्स (Creeping Phlox) या ‘मॉस पिंक’ के नाम के आधार रखा गया, न कि चंद्रमा के रंग के आधार पर. यह फूल अप्रैल के महीने में खिलता है, इसलिए इस समय दिखने वाली पूर्णिमा के चांद को लोग ‘पिंक मून’ कहने लगे.
पिंक मून का महत्व
अप्रैल की पूर्णिमा में दिखाई देने वाला पिंक मून को जीवन में नई शुरुआत लेकर आता है. पिंक मून विभिन्न संस्कृतियों में पुनर्जन्म और नवीनीकरण के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, जो वसंत ऋतु के व्यापक विषयों के अनुरूप है. इसलिए यह समय नए लक्ष्य बनाने, नई योजनाएं शुरू करने और कुछ नया करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.
बता दें कि, अप्रैल में पिंक मून के बाद मई की पूर्णिमा में फ्लावर मून, जून में स्ट्रॉबेरी मून, जुलाई में बक मून, अगस्त में स्टर्जन मून, सिंतबर में हार्वेस्ट मून, अक्टूबर में हंटर मून, नवंब में बीवर मून और दिसंबर के फुल मून को कोल्ड मून कहा जाता है.
ये भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2026 Date: हिंदू कैलेंडर की पहली पूर्णिमा पर महाभ्रम! 1 या 2 अप्रैल चैत्र पू्र्णिमा कब
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
.