Kanchan Kanwar Success Story: सीकर की कंचन कंवर की सफलता की कहानी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है. एक समय गृहिणी रहीं कंचन ने अपने हुनर को पहचानकर मंगोड़ी, पापड़ और ऑर्गेनिक दाल का व्यवसाय शुरू किया. उनके सभी उत्पाद घर पर पारंपरिक तरीके से और बिना केमिकल के तैयार होते हैं, जिससे ग्राहकों में उनकी खास मांग है. उन्होंने स्वयं सहायता समूह बनाकर अपने काम की शुरुआत की, जिसमें आज करीब 10 महिलाएं जुड़ चुकी हैं. यह समूह न केवल उन्हें रोजगार दे रहा है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रहा है. कंचन की मंगोड़ी की डिमांड दूर-दूर तक है और लोग ऑर्डर देकर खरीदते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.