मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मप्र के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन् महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद थे। बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र कुमार, एल मुरुगन, दुर्गादास उईके मौजूद थे। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना), आशीष दुबे (जबलपुर), महेंद्र सिंह सोलंकी (देवास), राहुल सिंह लोधी (दमोह), सुधीर गुप्ता (मंदसौर), डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी) और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी मौजूद थे। 6 अप्रैल को 18 जिलों में बीजेपी कार्यालयों का भूमिपूजन भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल को प्रदेश के 18 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों का एक साथ भूमिपूजन होगा। इन भूमिपूजन समारोहों में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल वर्चुअल जुडेंगे। स्थानीय जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद और मंत्री गण अपने जिले में भूमिपूजन में मौजूद रहेंगे। .