Last Updated:
Success Story: बेगूसराय के सुदर्शन आनंद ने समस्तीपुर कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान सुधा कंपनी में 8.5 लाख सालाना का पैकेज पाकर सबको चौंका दिया है. एक कंपाउंडर के बेटे की इस सफलता से इलाके में खुशी की लहर है. पढ़ें पूरी कहानी.
समस्तीपुरः कब किसका समय कैसे बदल जाए, यह कोई नहीं जानता. कुछ ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण समस्तीपुर जिले के डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में देखने को मिला. जहां बेगूसराय से पढ़ाई करने आए एक छात्र ने सफलता की नई कहानी लिख दी. बेगूसराय के एक साधारण परिवार से आने वाले सुदर्शन आनंद यहां MBA (रूरल मैनेजमेंट) की पढ़ाई करने पहुंचे थे. उनका उद्देश्य केवल पढ़ाई पूरी करना था, लेकिन मेहनत, लगन और सही दिशा ने उनकी किस्मत बदल दी. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें नौकरी का अवसर मिल गया, जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. आज उनकी सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गई है.
मेहनत और लगन से हासिल किया साढ़े 8 लाख का पैकेज
सुदर्शन आनंद ने बताया कि वे साल 2024 में समस्तीपुर आए थे. नवंबर में विश्वविद्यालय जॉइन किया. उन्होंने पूरी लगन से पढ़ाई की. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा. इसी का परिणाम रहा कि उन्हें सुधा कंपनी में प्लेसमेंट मिल गया. जहां उनका चयन एग्री बिजनेस सेक्टर में हुआ है. उन्हें सालाना करीब 8.50 लाख रुपये का पैकेज मिला है. जो किसी भी छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. सुदर्शन का कहना है कि विश्वविद्यालय में उनके कोर्स में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की परंपरा रही है. जिसने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया. अब वे पूरी निष्ठा के साथ कंपनी में काम कर उसे आगे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.
परिवार के संस्कार
सुदर्शन आनंद अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार बहन और दो भाई हैं. सभी ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. एक कंपाउंडर के बेटे होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को आड़े नहीं आने दिया. परिवार के अच्छे संस्कार और समर्थन ने उन्हें हर मुश्किल में मजबूत बनाए रखा. उनकी यह सफलता उन युवाओं के लिए एक मिसाल है. जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.