‘कोई शक नहीं…’ भोजशाला विवाद पर बोले CJI सूर्यकांत , मुस्लिम पक्ष को झटका

होमताजा खबरदेश

‘कोई शक नहीं…’ भोजशाला विवाद पर बोले CJI सूर्यकांत , मुस्लिम पक्ष को झटका

Last Updated:

Supreme Court on Dhaar Bhojshala Masjid Case: मध्य प्रदेश के धार स्थित बहुचर्चित भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कई दलीलें रखीं, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कर दिया कि हाईकोर्ट सभी आपत्तियों पर कानून के मुताबिक विचार करेगा. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए मुस्लिम पक्ष से वापस मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जाने को कहा.

Zoom

मध्य प्रदेश के धार स्थित बहुचर्चित भोजशाला विवाद पर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.

भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले की मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इस स्तर पर हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है. मामले की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कई अहम दलीलें पेश कीं. उन्होंने कोर्ट से मांग की कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 2 अप्रैल से शुरू होने वाली सुनवाई को टाल दिया जाए और सर्वेक्षण से जुड़ी वीडियोग्राफी तथा रंगीन तस्वीरें मस्जिद कमेटी को उपलब्ध कराई जाएं.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *