Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Russian Plane Crash: यह विमान काला सागर में स्थित क्राइमिया प्रायद्वीप की एक चट्टान से टकराकर गिरा. इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई. क्राइमिया वही इलाका है, जिसे रूस ने 2014 में यूक्रेन से अपने कब्जे में लिया था.
यह हादसा Antonov An-26 विमान के क्राइमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान के दौरान हुआ.
रूस के एक सैन्य विमान हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा Antonov An-26 विमान के क्राइमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान के दौरान हुआ.
रूसी समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में कुल 29 लोग सवार थे, जिनमें 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को मॉस्को टाइम के हिसाब से शाम करीब 6 बजे यह सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान अपनी निर्धारित उड़ान पर था, तभी क्राइमिया के ऊपर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क अचानक टूट गया. इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
रिपोर्ट के अनुसार, विमान काला सागर में स्थित क्राइमिया प्रायद्वीप की एक चट्टान से टकराकर गिरा. इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई. क्राइमिया वही इलाका है, जिसे रूस ने 2014 में यूक्रेन से अपने कब्जे में लिया था.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सर्च और रेस्क्यू टीम ने हादसे वाली जगह का पता लगा लिया है. मौके से मिली जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान चली गई.
वहीं शुरुआती जांच में विमान के मलबे पर किसी बाहरी हमले के संकेत नहीं मिले हैं. रूसी एजेंसी RIA Novosti के मुताबिक, प्रारंभिक आकलन में तकनीकी खराबी को इस हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
.