खंडवा के परसोना इंग्लिश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और फेमस इंग्लिश एजुकेटर अजय सिंह पवार ने दैनिक भास्कर और IIM इंदौर द्वारा आयोजित ‘उद्यम संवाद’ बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम में भाग लेकर मैनेजमेंट और लीडरशिप के नए आयाम सीखे। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन के अविस्मरणीय पलों में शामिल बताया। परसोना इंग्लिश इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अजय सिंह परमार पिछले 15 वर्षों से इंग्लिश शिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं उन्होंने वर्ष 2018 में परसोना इंग्लिश इंस्टीट्यूट की शुरुआत की थी। आज वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विद्यार्थियों को इंग्लिश सिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश सीखने के लिए दो मोबाइल एप्लीकेशन भी डेवलप किए हैं, जिससे हजारों छात्र लाभ ले रहे हैं। अजय सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके यूट्यूब चैनल पर 28 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। अजय ने बताया कि IIM इंदौर के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दिए गए प्रशिक्षण ने उनकी लीडरशिप और मैनेजमेंट सोच को नई दिशा दी। “यहां उन्होंने टीम मैनेजमेंट, लीडरशिप क्वालिटी और लोगों के साथ काम करने के नए तरीके सीखे। अजय सिंह परमार ने ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम के लिए दैनिक भास्कर और IIM इंदौर की संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को सीखने और नेटवर्किंग का बेहतरीन अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए पल मेरे लिए सबसे अहम हैं। इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों के साथ संवाद के दौरान भी उन्हें कई नई बातें सीखने को मिलीं। .