इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया में एंट्री पक्की!

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 12.1 ओवर में जीत अपने खाते में डाल ली थी. वैभव के इस प्रदर्शन को देख उन्हें आईपीएल के बाद टीम इंडिया में लाने की मांग तेज हो गई. 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से मांग करते हुए कहा कि वैभव को भारत की सीनियर पुरुष टीम में लाने के बारे में सोचा जाए. बताते चलें कि वैभव अब टीम इंडिया में आने के योग्य भी हो गए हैं. आईसीसी के नियम के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सकता है. आईपीएल की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 27 मार्च को वैभव की उम्र 15 साल पूरी हो गई थी. 

वैभव को लेकर क्या बोले माइकल वॉन

क्रिकबज पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा, “वह भारत के लिए डेब्यू कब करेगा? मैं बस देख रहा हूं और मुझे पता है कि हम शायद जल्दबाजी कर रहे हैं. आईपीएल की अभी पहली पारी ही हुई है, लेकिन कुछ ही महीनों में इंग्लैंड का व्हाइट-बॉल दौरा होने वाला है. अगर मैं भारतीय क्रिकेट होता, तो मैं उन्हें दौरे में शामिल करता. जरूरी नहीं है कि वह टीम में मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत करेगा, लेकिन उसे जो एक चीज चाहिए वह यह है कि उसे भारतीय टीम में शामिल किया जाए और भारतीय क्रिकेट के माहौल से रूबरू कराया जाए.”

वैभव का टीम में शामिल होना जरूरी

वॉन ने कहा, “बस उसे टीम में शामिल करिए. अगर वह एक-दो मैच खेल लेता है तो बहुत बढ़िया, लेकिन उसे टूर पर जाने का मौका दीजिए. क्या 15 साल की उम्र में उसे टूर पर जाने की इजाजत है? मैं उसे भारतीय टीम के साथ थोड़ा अनुभव देना चाहूंगा. जैसा कि मैंने कहा कि जरूरी नहीं कि सीधे टीम में शामिल कर लिया जाए, बस उसे टीम के साथ रहने का मौका मिले.”

 

यह भी पढ़ें: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *