दतिया में दिनदहाड़े मर्डर: BJP पार्षद को घेरकर मारी गोली, CCTV में कैद वारदात

Last Updated:

दतिया में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात CCTV में कैद हो गई है. बाइक सवार बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया और फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दतिया पुलिस भाजपा पार्षद मर्डर केस की जांच कर रही है.

दतिया. वार्ड क्रमांक-1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शहर के सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में हुई, जहां हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे. अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पार्षद को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. हत्या की यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस इसी आधार पर कई टीमें बनाकर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है. एसडीओपी आकांक्षा जैन के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. हालांकि इस घटना से पूरे शहर में सनसनी और दहशत फैल गई है. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपी बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने पेड़ के नीचे बाइक रोकी और पार्षद को निशाना बनाकर गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं. जानकारी के अनुसार, कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे. सेवढ़ा चुंगी चौराहे के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

CCTV फुटेज से सुराग
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की. फुटेज में आरोपी बाइक से आते और वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं. पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. घटना के बाद सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. लोगों में डर का माहौल है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस ने एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी है.

पुरानी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है. पुलिस का मानना है कि पुरानी दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है. मृतक कल्लू कुशवाहा का नाम पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है. जानकारी के अनुसार, एक हत्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी. हाल ही में वे पैरोल पर जेल से बाहर आए थे.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *