मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आक्या गांव के पास सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुठी निवासी 61 वर्षीय मोहन सिंह पिता राघो सिंह अपने 64 वर्षीय भाई कालू सिंह पिता राघो सिंह राजपूत के साथ स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जावरा से अपने गांव सुठी लौट रहे थे। इसी दौरान आक्या के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई जिला अस्पताल में भर्ती
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मोहन सिंह के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई कालू सिंह के सिर में चोट लगी है। वहीं, टक्कर मारने वाले बाइक सवार के भी घायल होने की सूचना मिली है, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। .