रबी सीजन में खाली न छोड़ें खेत, लगा दें ये खूबसूरत फूल, 42° की गर्मी भी बिगाड़ नहीं पाएगी

होमताजा खबरकृषि

रबी सीजन में लगा दें ये खूबसूरत फूल, 42° की गर्मी भी बिगाड़ नहीं पाएगी कुछ!

Last Updated:

Rabi Season Best Crop: गर्मी के मौसम में जहां ज्यादातर फसलें प्रभावित होती हैं, वहीं ग्लैडिया (नौरंगा) की खेती किसानों के लिए बड़ा मुनाफा देने वाली साबित हो सकती है. यह फसल 42-44 डिग्री तापमान में भी आसानी से उगाई जा सकती है और कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है. सागर के कृषि वैज्ञानिक ने इसकी आसान खेती का तरीका बताया है, जिससे किसान कम लागत में ज्यादा कमाई कर सकते हैं. इस फूल की बाजार में अच्छी मांग रहती है, खासकर गर्मियों में इसकी बिक्री बढ़ जाती है. जानिए कैसे आप इस फसल को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं.

Agri Tips for Summer: मार्च से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और अब अप्रैल में हालत और ज्यादा खराब होने वाली है. ऐसे में जहां आम फसलें प्रभावित होती हैं, वहीं किसानों के लिए एक शानदार मौका भी है. रबी सीजन खत्म होने के बाद खेत खाली पड़े हैं, तो इस समय जायद में फूलों की खेती करके अच्छी कमाई की जा सकती है.

गर्मी में भी खिलता है ‘नौरंगा’ फूल
सागर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के. एस. यादव बताते हैं कि ग्लैडिया (जिसे किसान ‘नौरंगा’ भी कहते हैं) गर्मी में उगाने के लिए सबसे बढ़िया फसल है. ये फूल 42-44 डिग्री तापमान में भी आसानी से टिक जाता है और अच्छी पैदावार देता है. इसके रंग-बिरंगे फूल बाजार में काफी डिमांड में रहते हैं.

ऐसे करें खेती की शुरुआत
इसकी खेती के लिए ज्यादा झंझट नहीं है. एक हेक्टेयर में करीब 500 ग्राम बीज काफी होता है. पहले नर्सरी तैयार करें, फिर पौधे बड़े होने पर खेत में ट्रांसप्लांट कर दें. खेत की अच्छी तरह जुताई करें और उसमें गोबर की खाद, नत्रजन, फास्फोरस और पोटाश मिलाएं. पौधों के बीच 1 फीट और लाइन से लाइन की दूरी 45 सेंटीमीटर रखें.

कम पानी में भी बढ़िया उत्पादन
इस फसल की खास बात ये है कि इसमें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. 7 से 10 दिन के अंतर में सिंचाई करें और जरूरत के अनुसार यूरिया का छिड़काव करते रहें. करीब 70-75 दिन में फूल आना शुरू हो जाते हैं और लंबे समय तक उत्पादन मिलता रहता है.

कम लागत में लगातार कमाई
ग्लैडिया के फूल माला और खुले फूल दोनों रूप में बिकते हैं, खासकर गर्मियों में इनकी डिमांड काफी बढ़ जाती है. अगर फूल छोटे रह जाएं तो ग्रोथ हार्मोन और सूक्ष्म पोषक तत्वों का छिड़काव करके साइज बढ़ाई जा सकती है. थोड़ी सी जमीन में भी इसकी खेती करके किसान लगातार कमाई कर सकते हैं. इस खेती के दो बड़े फायदे हैं एक तो ये भीषण गर्मी को सहन कर लेती है और दूसरा कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है. यानी कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *