- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (31 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
31 मार्च, मंगलवार को मेष राशि वालों के रुके काम पूरे होने, नई शुरुआत और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वृष राशि वाले करियर में रिसर्च, प्लानिंग और सोच-समझकर लिए फैसलों से फायदा ले सकते हैं। मिथुन राशि वालों को अचानक प्रमोशन, बड़ा ऑफर या निवेश से फायदा मिल सकता है।
तुला राशि वालों को कानूनी, प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। धनु राशि वालों के लिए नए प्रोजेक्ट, क्लाइंट डील और प्रमोशन की दिशा मजबूत होगी। मकर राशि वालों को करियर में बड़ी उपलब्धि, नेटवर्किंग से फायदा और विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
मेष – द मैजिशियन आज आपके पास अपनी इच्छाओं को हकीकत में बदलने की अद्भुत क्षमता और संसाधन रहेंगे। आप खुद को बहुत आत्मविश्वासी और कुशल महसूस करेंगे, जिससे रुके हुए काम भी बनने लगेंगे। सकारात्मक ऊर्जा आपके पक्ष में है, जो आपको नई शुरुआत के लिए प्रेरित करेगी। आपकी एकाग्रता और इच्छाशक्ति आज किसी भी कठिन लक्ष्य तक पहुंचने में पूरी तरह सक्षम रहेगी।
करियर – आप अपनी मल्टीटास्किंग क्षमता से सबको प्रभावित कर देंगे। नई तकनीक का सही इस्तेमाल करने की आपकी समझ बहुत मजबूत रहेगी। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी या लीडरशिप रोल मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। व्यापार में नए प्रयोग शुरू करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। लव – प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी और खास आकर्षण महसूस होगा। पार्टनर के साथ बातचीत में आपकी वाणी का असर बढ़ेगा, जिससे आपसी तालमेल बेहतर होगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ – आप काफी जागरूक और ऊर्जावान रहेंगे। अगर कोई नया हेल्थ रूटीन शुरू करना चाह रहे थे, तो आज का दिन अच्छा है। अपनी डाइट में विटामिन का संतुलन बनाए रखें। लकी कलर – रूबी रेड, लकी नंबर – 9
वृष – द हर्मिट आज का दिन आत्मचिंतन और भीतर की खोज का संदेश लेकर आया है। आप बाहरी शोर-शराबे से दूर रहकर अपने भीतर झांकना और जीवन के गहरे अर्थ समझना चाहेंगे। यह समय किसी बड़े फैसले से पहले गंभीरता से सोचने का है। आपकी अंतरात्मा आज आपको सही दिशा दिखाएगी, इसलिए अकेले समय बिताना लाभकारी रहेगा। आध्यात्मिक कामों में भी रुचि बढ़ेगी।
करियर – आप शांत रहकर अपना काम करना पसंद करेंगे और रिसर्च से जुड़े कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की बारीकियां समझने के लिए आज का समय बहुत अच्छा है। ऑफिस में अपनी राय देने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच करें। लेखन या परामर्श के क्षेत्र में हैं, तो आपकी बौद्धिक क्षमता निखरकर सामने आएगी। लव – प्रेम संबंधों में आज आप थोड़ा भावनात्मक एकांत महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह आपके रिश्ते के लिए हीलिंग जैसा काम करेगा। पार्टनर के साथ गंभीर विषयों पर बातचीत करना आपसी समझ को बढ़ाएगा। जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी रिश्ते में जुड़ने से ज्यादा अपनी खुद की कंपनी का आनंद लेना पसंद करेंगे। हेल्थ – बहुत शोर वाली जगहों से बचें, ताकि नर्वस सिस्टम को सुकून मिले। नींद के साथ समझौता न करें और सोने से पहले मोबाइल स्क्रीन से दूरी रखें। सादा भोजन करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
मिथुन – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज आपके जीवन में भाग्य का पहिया तेजी से घूमेगा, जिससे अचानक बड़े बदलाव और सुखद मौके मिल सकते हैं। जो चीजें काफी समय से रुकी हुई थीं, उनमें गति आएगी और परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। यह समय यह समझने का है कि परिवर्तन ही जीवन का नियम है। अचानक हुई कोई मुलाकात आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। आज पिछले प्रयासों का फल मिलेगा।
करियर – आपको अप्रत्याशित सफलता या पदोन्नति मिलने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में कोई बड़ा टर्निंग पॉइंट आ सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे थे, तो बड़ा ऑफर मिल सकता है। निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी मुनाफे वाला रह सकता है। लव – प्रेम संबंधों में आज किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे रिश्तों में नई जान आएगी। अगर पार्टनर के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो परिस्थितियां खुद सुलझने लगेंगी और आप फिर करीब आएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में पुराने प्यार की वापसी भी संभव है। रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव अब स्थिरता की ओर बढ़ेंगे। हेल्थ – पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं। आपकी रिकवरी पावर अच्छी रहेगी, जिससे शरीर में नई ऊर्जा महसूस होगी। अगर आप फिटनेस का कोई नया तरीका अपनाना चाहते हैं, तो आज सही समय है। लकी कलर – गोल्डन येलो, लकी नंबर – 3
कर्क – द चारियट आज का दिन आपके लिए नियंत्रण, विजय और तेज प्रगति का संदेश लेकर आया है। आप विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखेंगे और अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ेंगे। विरोधी हालात को साधने की आपकी क्षमता बहुत मजबूत रहेगी। आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी एकाग्रता के सामने बाधाएं टिक नहीं पाएंगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज आप विजेता की भूमिका में रहेंगे और अपने टारगेट समय से पहले पूरे कर सकते हैं। आपकी लीडरशिप और अनुशासन से सहकर्मी प्रभावित होंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की कमान आपको सौंपी जा सकती है। व्यापारिक यात्राएं नए अनुबंध और बड़ा आर्थिक लाभ दे सकती हैं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। लव – प्रेम संबंधों में आज आप काफी सक्रिय रहेंगे और रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज भावनाओं का इजहार आपके पक्ष में रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। हेल्थ – अपनी फिटनेस रूटीन का पालन करेंगे, जिससे शरीर में नई मजबूती आएगी। मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिए वार्म-अप जरूर करें। पर्याप्त पानी पिएं और ऊर्जा देने वाला आहार लें। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4
सिंह – द स्टार आज आपके जीवन में आशा, प्रेरणा और सुकून की नई किरण दिखाई देगी। आप खुद को बहुत सकारात्मक और शांत महसूस करेंगे, जिससे आसपास का वातावरण भी अच्छा हो जाएगा। भविष्य के प्रति आपकी उम्मीदें बढ़ेंगी और समस्याओं का हल भी अधिक साफ नजर आएगा। आपकी रचनात्मकता आज निखरकर सामने आएगी, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
करियर – आपको अपनी खास प्रतिभा के लिए नई पहचान मिल सकती है। अगर आप कला, मीडिया या डिजाइन से जुड़े हैं, तो आज का दिन सुनहरे अवसर ला सकता है। नए आइडिया की भरमार रहेगी, जो कठिन प्रोजेक्ट को भी आसान बना देगी। लव – प्रेम संबंधों में आज एक नई रूहानियत महसूस होगी, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ विश्वास और हीलिंग का समय है, जिससे पुरानी दूरियां खत्म होंगी। रिश्तों में पारदर्शिता आपका प्रेम और मजबूत करेगी। हेल्थ – आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे, जिससे पुराने तनाव से राहत मिलेगी। चेहरे पर खास चमक रहेगी। त्वचा के लिए कोई नया घरेलू उपाय असरदार रहेगा। शुद्ध पानी ज्यादा पिएं और ताजी हवा में समय बिताएं। लकी कलर – ब्लैक, लकी नंबर – 8
कन्या – द हाई प्रिस्टेस आज आपके जीवन में अंतर्ज्ञान और आंतरिक शांति की प्रधानता रहेगी। आप खुद को अधिक संवेदनशील और ज्ञानी महसूस करेंगे, जिससे दूसरों के मन की बातें समझने में आसानी होगी। यह समय अपनी केवल तर्क वाली सोच को थोड़ा विराम देकर गट फीलिंग पर भरोसा करने का है। कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में बहुत महत्वपूर्ण साबित हो।
करियर – आज अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग बहुत शांत और समझदारी से करना होगा। ऑफिस में चल रही राजनीति से दूर रहें और अपनी योजनाएं फिलहाल गुप्त रखें। अगर आप शिक्षा या काउंसलिंग के क्षेत्र में हैं, तो आपकी सलाह दूसरों के लिए बहुत असरदार साबित होगी। नई जानकारी सीखने के लिए दिन अच्छा है। लव – प्रेम संबंधों में आज गहरी खामोशी और समझ बनी रहेगी, जो शब्दों से ज्यादा असरदार होगी। पार्टनर के साथ मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे आप उनकी बिना कहे बातें भी समझ पाएंगे। सिंगल लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – मन में चल रहे विचारों को शांत करने के लिए मेडिटेशन बहुत लाभकारी रहेगा। पानी की कमी से जुड़ी दिक्कतों के प्रति सजग रहें। हर्बल चाय और शांत संगीत आपको रिलैक्स महसूस कराएंगे। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6
तुला – जस्टिस आज का दिन न्याय, संतुलन और सही फैसले का संदेश लेकर आया है। आप खुद को अधिक तार्किक महसूस करेंगे और हर स्थिति को सही-गलत के पैमाने पर तौलेंगे। कोई पुराना कानूनी मामला या विवाद आज आपके पक्ष में सुलझने की प्रबल संभावना है। यह समय अपनी गलतियों को सुधारकर आगे बढ़ने का है। ईमानदारी बनाए रखें।
करियर – आपकी प्रोफेशनल ईमानदारी और निष्पक्षता की सराहना होगी। ऑफिस में किसी विवाद को सुलझाने के लिए आपको मध्यस्थ की भूमिका निभानी पड़ सकती है। अगर आप कानून या प्रशासन से जुड़े हैं, तो आज बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी कार्यशैली व्यवस्थित रखें। लव – पार्टनर के साथ अपनी अपेक्षाओं पर खुलकर बात करना संबंधों को मजबूत करेगा। अगर रिश्ते में कोई असंतुलन था, तो उसे दूर करने का अच्छा मौका है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी अनुशासित और सुलझे व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ – काम और आराम के बीच सही तालमेल रखें, ताकि मानसिक थकान न हो। डाइट में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखें और जंक फूड से परहेज करें। नियमित एक्सरसाइज और योग शरीर को संतुलित रखेंगे। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
वृश्चिक – द टावर आज का दिन अचानक आए बदलावों और पुरानी मान्यताओं के टूटने का है। यह चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन यही समय उन चीजों को हटाने का भी है जो अब आपके काम की नहीं रहीं। कोई ऐसी सच्चाई सामने आ सकती है जो आपकी सोचने की दिशा बदल दे। यह समय कमजोर पुरानी नींव गिराकर मजबूत शुरुआत करने का है।
करियर – किसी बड़े और अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। ऑफिस के ढांचे में कोई बड़ी उथल-पुथल हो सकती है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट का अचानक अंत हो सकता है, लेकिन वही आपके लिए नया दरवाजा भी खोलेगा। ईगो को अलग रखकर नई परिस्थितियों को स्वीकार करें। लव – प्रेम संबंधों में आज भावनाओं का विस्फोट हो सकता है, जिससे कोई छिपा सच बाहर आ सकता है। पार्टनर के साथ तीखी बहस की संभावना है, इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें। अगर रिश्ता केवल दिखावे पर टिका था, तो आज उसमें दरार साफ दिखाई दे सकती है। हेल्थ – तनाव बढ़ सकता है, इसलिए मेडिटेशन को प्राथमिकता दें। हाई ब्लड प्रेशर के प्रति सजग रहें। शरीर में अचानक आए किसी भी दर्द को नजरअंदाज न करें। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
धनु – टेम्परेंस आज का दिन जीवन में संतुलन और सामंजस्य का संदेश लेकर आया है। आप विरोधी परिस्थितियों के बीच भी तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यह समय संयम रखने और किसी भी काम में अति से बचने का है। आपके भीतर नई परिपक्वता आएगी, जिससे आप जटिल समस्याओं को भी शांति से सुलझा लेंगे।
करियर – आपकी कुशलता और शांत रवैये की सराहना होगी। आप दो अलग-अलग समूहों के बीच सेतु की तरह काम कर सकते हैं, जिससे ऑफिस का माहौल सुधरेगा। व्यापार में नए और पुराने तरीकों का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप काउंसलिंग से जुड़े हैं, तो आज उपलब्धि वाला दिन है। लव – प्रेम संबंधों में आज बहुत शांत और मधुर तालमेल बना रहेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। पार्टनर के साथ बिताया गया समय सुकून देगा और आप एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। यह समय साझा मूल्यों पर टिका मजबूत रिश्ता बनाने का है। हेल्थ – पाचन क्रिया संतुलित रहेगी, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे। योग और वॉक का मेल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। डाइट में तरल पदार्थों का सही संतुलन रखें। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5
मकर – द वर्ल्ड आज का दिन आपके जीवन में पूर्णता और बड़ी सफलता का प्रतीक है। पिछले समय की मेहनत का सुखद परिणाम आज मिल सकता है। आप खुद को बहुत संतुष्ट और दुनिया से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। यह समय अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने का है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
करियर – आपकी प्रोफेशनल जर्नी में आज बड़ा मुकाम आ सकता है, जिससे आपकी साख और मजबूत होगी। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं, तो आज रिकॉर्ड स्तर की सफलता मिल सकती है। व्यापार का विस्तार होगा। आपकी नेटवर्किंग आपको ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। लव – प्रेम संबंधों में आज पूर्णता और गहरे सुख का अनुभव होगा, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद लगेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिल सकता है जो उनके जीवन का खालीपन भर दे। अगर आप लंबे समय से रिश्ते में हैं, तो आज वह ठोस प्रतिबद्धता में बदल सकता है। हेल्थ – आप दिनभर सक्रिय रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने के योग हैं। फिटनेस रूटीन को बेहतर बनाने के लिए नया वर्कआउट प्लान अपना सकते हैं। पर्याप्त नींद और भरपूर पोषण लें। लकी कलर – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1
कुंभ – द हायरोफैंट आज का दिन आपके जीवन में परंपरा, अनुशासन और उच्च मूल्यों के महत्व को दिखा रहा है। आप खुद को समाज के नियमों के प्रति अधिक समर्पित महसूस करेंगे। किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। यह समय स्थापित और परखे हुए रास्तों पर चलने का है। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक स्थिरता मिलेगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। ऑफिस में स्थापित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप शिक्षण या कानून से जुड़े हैं, तो आज उपलब्धियां मिलने के योग हैं। व्यापार में किसी अनुभवी सलाहकार की मदद लाभ दे सकती है। लव – प्रेम संबंधों में आज स्थिरता और पारंपरिक मूल्यों की प्रधानता रहेगी। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए बड़ा पारिवारिक प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच सम्मान और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संबंध मजबूत करेगी। हेल्थ – हड्डियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और कैल्शियम युक्त आहार लें। किसी नए फिटनेस तरीके की बजाय पारंपरिक व्यायामों पर भरोसा करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान अच्छा रहेगा। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 3
मीन – द फूल आज का दिन आपके जीवन में नई उमंग और किसी अनजाने सफर की शुरुआत का है। आप खुद को बहुत हल्का और उत्साह से भरा महसूस करेंगे, जैसे कोई नया अध्याय शुरू हो रहा हो। यह समय भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान को जीने का है। आपके भीतर किसी नए एडवेंचर पर निकलने की तीव्र इच्छा रहेगी। भरोसा बनाए रखें।
करियर – आप किसी बिल्कुल नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी और अलग सोच की सराहना होगी। अगर आप स्टार्टअप या कला से जुड़े हैं, तो आज का दिन नई जमीन तैयार करने वाला साबित होगा। व्यावसायिक तौर पर छोटा जोखिम भविष्य में अच्छा रिवॉर्ड दे सकता है। मिलनसार व्यवहार बनाए रखें। लव – प्रेम संबंधों में आज नई शुरुआत और मासूमियत का अनुभव होगा, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। सिंगल लोगों के लिए अचानक हुई मुलाकात प्यार के नए बीज बो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं, वे पार्टनर के साथ किसी रोमांचक जगह घूमने जा सकते हैं। अपनी भावनाएं बिना संकोच जाहिर करें। हेल्थ – दिनभर एक्टिव रहेंगे। किसी नए व्यायाम, जैसे डांस या ट्रेकिंग, को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। प्रकृति के बीच समय बिताना आपकी इम्यूनिटी को और मजबूत करेगा। नींद भी अच्छी रहेगी। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 4
.
