Last Updated:
Success Story: झारखंड की राजधानी रांचीकी किरण की किस्मत तब बदली, जब वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी. किरण पिछले 10 साल स्वंय सहायता समूह से जुड़ी हैं. उससे पहले किरण बताती हैं कि पति घर से निकलने नहीं देते थे और सास कहती थी कि बाहर निकलोगी तो चार लोगों के साथ बैठोगी तो तमाशा होगा. आदमी के साथ अगर हाथ टच हो गया तो, इस तरह की सोच उनके परिवार वालों की थी, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया और अपने लिए स्टैंड लिया कि वह बाहर निकलेंगी और काम करेंगी. आइये जानते हैं किरण की सफलता के बारे में.
आज किरण मसाला से लेकर मिक्सचर नमकीन बनाने का काम करती हैं और आज जहां पहले एक रुपए के लिए तरसना पड़ता था. वहीं, आज महीने की कमाई लाख रुपये के पार है. आज वह खुद का ब्रांड बना चुकी हैं. जिसका नाम किरण एंटरप्राइजेज रखा है. आज उनके पास मसाला बनाने से लेकर पैकेजिंग के सारे के सारे आधुनिक मशीनें हैं, जिसके तहत वह यह बनाकर अलग-अलग राज्यों में बेचने का काम करती हैं.
किरण बताती हैं कि चुनौती तो कई सारी आई, पहले घर वालों को झेला. इसके बाद काम नया था, समझ में नहीं आता था कैसे क्या करना है, किस तरीके से बेचना है, लेकिन कहते हैं ना समय के साथ सब कुछ होता चला जाता है. बस आपको थोड़ा धैर्य रखना होता है तो उन्होंने 2-4 साल धैर्य रखा. क्योंकि एक दिन में कुछ नहीं बदलता है. आपको कम से कम 3 से 4 साल कठोरता से धैर्य रखना होगा. इसके बाद ही सफलता मिलती है.
वहीं, आज वह पलाश मार्ट से जुड़ी हुई हैं और उसके तहत उन्हें रांची से लेकर पटना, दिल्ली और भारत के जितने भी राज्य हैं. वहां जो सरस मेला लगता है, उसमें जाने का मुझे मौका मिलता है. इसके अलावा और भी मेले में हम जाते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मतलब मुफ्त में ही पूरे भारत में ही हम अपने क्लाइंट्स बना लेते हैं. किरण बताती हैं कि आज किरण एंटरप्राइजेज ब्रांड के तहत आपको 25 तरह के मसाले देखने को मिलेंगे. मीट मसाला से लेकर हल्दी, धनिया पाउडर और अचार के कई सारी वैरायटी मिलेंगी.
जैसे महुआ अचार, फुटकल यह सारी यूनिक कलेक्शन भी उनके पास है और नमकीन में मड़वा का नमकीन, चना दाल का नमकीन, छोटा समोसा यह सारी चीज वह बेचती हैं. यह सब एकदम यूनिक होता है. उन्होंने कहा कि आपको बाजार में भी ऐसा नहीं मिलेगा. आज ऐसा है कि हमारे कस्टमर हमें फोन करके एक बार में 100 पैकेट आर्डर करते हैं. इस तरह वह तगड़ी कमाई कर रही हैं.
.