हनुमान जयंती शुभ मुहुर्त: हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से भरा पर्व है, जिसे भक्त पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. यह दिन भगवान राम के अनन्य भक्त और शक्ति, बुद्धि व समर्पण के प्रतीक हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में विशेष महत्व रखता है. मान्यता के अनुसार, उनका जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था. इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस दिन अगर भक्त राशि अनुसार कुछ दान-पुण्य करले तो इससे संकट मोचन हनुमान आने वाले सब कस्टो को हर लेते है और सभी बाधाओं से रक्षा का आशीर्वाद प्रदान करते है.
कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती?
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि एक अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और दो अप्रैल पर सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा दो अप्रैल को मनाई जाएगी और हनुमान जयंती का पर्व भी दो अप्रैल को मनाया जाएगा.
हनुमान जयंती पर जरूर करें राशि अनुसार दान
मेष – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेष राशि के लोगों के लिए अनार, टमाटर, गेहूं और रागी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे सकारात्मक फल मिलते हैं.
वृषभ – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती पर दूध, दही, चावल, आटा और नमक का दान बेहद शुभ माना गया है. ऐसा करने से पुण्य मिलता है और जीवन में आ रही बाधा दूर होती है.
मिथुन – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती के पावन दिन साबुत मूंग, हरी सब्जियां और फल दान करना बेहद शुभ माना गया है, जिससे सुख-समृद्धि और साहस मे वृद्धि होती है.
कर्क – हनुमान जयंती के दिन कर्क राशि के जातक को गरीबो मे चावल, शक्कर और नारियल का दान करना चाहिए. इस दान से आर्थिक तंगी दूर ज्योति है.
सिंह – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती पर सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से पुण्य फल मिलता है और जीवन में सकारात्मकता आती है.
कन्या – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस राशि के लोगों के लिए साबुत मूंग, हरे फल और शर्बत का दान करना बेहद शुभ माना गया है. ऐसा करने से रोग पीड़ा समाप्त होती है.
तुला – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती पर सफेद कपड़े, शक्कर और खुशबूदार वस्तुओं का दान बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से ग्रह बाधा समाप्त होती है.
वृश्चिक – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती पर लाल चंदन, मसूर दाल और तांबे के पात्र का दान बेहद शुभ माना गया है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है.
धनु – बजरंगबली की कृपा पाने के लिए इस राशि के जाटल को इस दिन चने की दाल, बेसन के लड्डू, और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए.
मकर – हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस राशि के लोगों के लिए काले तिल, कंबल और स्टील के बर्तनों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
कुंभ – हनुमान जयंती पर इस राशि के जातक को चमड़े की वस्तुएं (जूते-चप्पल/बैग) और छाता का दाना शनि दोष से मुक्ति दिलाता है.
मीन – इस राशि के लोगों के लिए हनुमान जयंती का दिन विशेष फलदायी माना जाता है इस दिन खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन कराना बेहद शुभ होता है, जिससे पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है.
.