Summer Hair Care Tips: क्या आपको लगता है कि गर्मियों में सिर्फ त्वचा को ही हानिकारक धूप की यूवी किरणों से नुकसान होता है? तो इसका जवाब है नहीं. आपकी त्वचा के साथ ही गर्मियों में बालों को भी धूप में घूमने से काफी नुकसान होता है. तेज धूप में बाल भी ड्राई, डल और बेजान हो जाते हैं. गर्मियों में आपके बाल काफी गिरते हैं तो आप हेयर केयर रूटीन में कुछ मोडिफिकेशन करके देखिए. बालों को गुनगुना नहीं, बल्कि ठंडे पानी से धोएं. बालों में कंघी जरूर करें. कुछ बेहद ही आसान से हेयर केयर टिप्स आप इस यूट्यूब के वीडियो में देखें. यूट्यूबर Preity प्रेरणा ने गर्मियों में बालों की देखभाल के बेहद ही महत्वपूर्ण टिप्स बताए हैं. समर विजन में कितनी बार शैम्पू करें, बालों में तेल लगाना चाहिए या नहीं, साबुन का इस्तेमाल करना, ठंडे या गर्म पानी से बालों को धोना आदि कुछ सवालों के बारे में इस वीडियो में जानें.
.