Oppo K15 Pro सीरीज़ 1 अप्रैल को होगी लॉन्च, साथ आएंगे Watch X3 Mini, Enco Clip 2 भी

Last Updated:

ओप्पो 1 अप्रैल 2026 को चीन में Oppo K15 Pro सीरीज़ लॉन्च करेगा. इसमें Dimensity 8500/9500s प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले और गेमिंग के लिए कूलिंग फैन मिलेगाय साथ में Watch X3 Mini और Enco Clip 2 भी पेश किए जाएंगे….

ख़बरें फटाफट

Zoom

मर्स के लिए खास Oppo K15 Pro, जानें इसके दमदार फीचर्स

ओप्पो अब अपनी नई ओप्पो K15 Pro सीरीज़ को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने Weibo पर टीज़र जारी कर लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. ओप्पो K15 Pro और ओप्पो K15 Pro+ को 1 अप्रैल 2026 को पेश किया जाएगा. खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी कुछ नए एक्सेसरीज़ भी लॉन्च करेगी, जिनमें ओप्पो Watch X3 Mini और ओप्पो Enco Clip 2 शामिल हैं. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ये नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च होंगे या नहीं, क्योंकि कंपनी हाल ही में K14 सीरीज़ को भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है.

ओप्पो K15 Pro सीरीज़ को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. टीज़र के अनुसार, इन फोन में एक्टिव कूलिंग फैन दिया जाएगा, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा. ओप्पो K15 Pro में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है और इसमें 6.59 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

वहीं, ओप्पो K15 Pro+ में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है और इसमें ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया जा सकता है. यह स्मार्टफोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी तेज होगी.

इन एसेसरीज़ की होगी एंट्री
इसके साथ लॉन्च होने वाली ओप्पो Watch X3 Mini का डिजाइन Watch X3 जैसा ही हो सकता है, लेकिन यह ज्यादा कॉम्पैक्ट साइज में आएगी. इसमें Snapdragon W5 चिपसेट और ColorOS 16 का सपोर्ट मिल सकता है. वहीं, ओप्पो Enco Clip 2 ओपन-ईयर क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरबड्स होंगे, जिनका डिजाइन एर्गोनॉमिक और आरामदायक होगा. हालांकि, इनके ऑडियो और बैटरी से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ओप्पो K15 Pro सीरीज़ और नए एक्सेसरीज़ यूजर्स के लिए दमदार फीचर्स और नया एक्सपीरिएंस लेकर आ सकते हैं, खासकर गेमिंग और प्रीमियम सेगमेंट के यूजर्स के लिए.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *