Last Updated:
Cancer Prevention Tips : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना आज के समय की बड़ी ज़रूरत है. हमारे घरों में अनजाने में इस्तेमाल होने वाली कई चीज़ें ‘कार्सिनोजेनिक’ (कैंसर पैदा करने वाली) हो सकती हैं.
Cancer Prevention: हम सब ये सोचते हैं कि बीमारी की शुरुआत हमारे शरीर से होती है. लेकिन असल में शरीर तो बस एक मशीन है, जो लक्षण दिखाता है. बीमारी असल में हमारे घर से शुरू होती है और अगर स्वस्थ रहना है तो घर में मौजूद बीमारी के उन कारणों को खत्म करना जरूरी है, जो बीमारी फैलाते हैं. कोई भी बीमारी देख लो, उसका पहला कारण आपको घर में ही मिलेगा. कैंसर अब आम बीमारी बन गई है, लोग इसका इलाज जानना चाहते हैं, लेकिन इलाज से ज्यादा ध्यान कैंसर को रोकने के तरीके पर देना चाहिए.
कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तरंग कृष्णा, जो ‘कैंसर मुक्त भारत’ के मिशन के साथ लोगों को कैंसर से बचने के तरीके और जीवनशैली में बदलाव की सलाह देते हैं, उन्होंने हाल ही में कहा कि अगर आपको कैंसर से बचना है तो अपने घर से ये तीन चीजें तुरंत हटा दें. आइए जानते हैं कौन सी चीजें हमारे घर में हैं जो हमें कैंसर का शिकार बना सकती हैं.
एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना: आजकल भारत में लगभग हर घर में एल्यूमिनियम के बर्तन मिल जाते हैं, चाहे खाना बनाना हो या परोसना, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सस्ते और चमकदार बर्तन खरीदकर आप खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं? एल्यूमिनियम के बर्तन से छोटे-छोटे कण खाने में मिलकर हमारे शरीर में चले जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे धीरे-धीरे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अब एल्यूमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल बंद करें और अपनी सेहत को सुरक्षित रखें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना: आजकल पश्चिमी संस्कृति के असर से प्लास्टिक के बर्तन और बोतल का इस्तेमाल बढ़ गया है. प्लास्टिक में BPA जैसे जहरीले केमिकल होते हैं, जो सीधे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं. खासकर जब प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी धूप में गर्म हो जाता है, तब उसमें ऐसे तत्व बन जाते हैं, जो शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. इसलिए कैंसर से बचना है तो कांच या स्टील की बोतल में ही पानी पीएं.
SLS (सोडियम लॉरिल सल्फेट) वाला टूथपेस्ट: बाजार में कई टूथपेस्ट मिलते हैं जो मुंह में ज्यादा झाग बनाते हैं. इनमें SLS नाम का केमिकल होता है जो बहुत नुकसानदायक है. ‘Journal of Oral Pathology & Medicine’ में हुई रिसर्च के मुताबिक, SLS त्वचा में गहराई तक जा सकता है. SLS वाले टूथपेस्ट इस्तेमाल करने वालों को बार-बार मुंह में छाले होने की समस्या रहती है, और ये छाले आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकते हैं.
अस्वीकरण: पाठकों से अनुरोध है कि यहां दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और इलाज सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस लेख का मकसद आपको जानकारी देना है, News18 इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लें. (All photos canva)