Last Updated:
Tips And Tricks: गर्मियों में एसी के बिना रहना लगभग असंभव है, लेकिन महीने के अंत में आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल सुकून छीन लेता है. ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि बिल कम करने के लिए कूलिंग से समझौता करना पड़ेगा, लेकिन असल में स्मार्ट रिसोर्स मैनेजमेंट के ज़रिए आप ठंडक और बचत दोनों पा सकते हैं.
How to Save on Electricity Bills in Summer Without Compromising AC Cooling: भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी शुरू हो गई है. लोग गर्मी से परेशान हैं. ऐसे में ज्यादा बिजली का बिल आने से भी लोग टेंशन में आ जाते हैं. क्योंकि इस समय एसी और कूलर लगातार चलते रहते हैं, जिससे बिजली का बिल बहुत तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन अगर आप कुछ आसान आदतें अपनाएं तो आपका बिजली का बिल 25-30% तक कम हो सकता है. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ टिप्स के बारे में जिससे आपके खर्चे कम हो जाएंगे.
एसी का ‘मैजिक नंबर’ है 24°C. अक्सर लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी 18°C पर सेट कर देते हैं. इससे कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता बल्कि कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एसी को 24°C से 26°C के बीच चलाना सबसे अच्छा है. ये तापमान आरामदायक होता है और इससे बिजली की खपत भी काफी कम होती है.
एसी और पंखा एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है: सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन एसी के साथ कम स्पीड पर पंखा चलाना फायदेमंद होता है. पंखा ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैला देता है. इससे एसी को कम मेहनत करनी पड़ती है और कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दरवाजे और खिड़कियां बंद रखो: एसी चलाते वक्त दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखो, ताकि बाहर की हवा अंदर न आए. अगर खिड़की या दरवाजे के नीचे गैप है तो उसे सील कर दो. ठंडी हवा अंदर रहेगी तो एसी कम चलेगा. साथ ही, एसी के फिल्टर में जमा धूल हवा के रास्ते को रोकती है. इससे कूलिंग कम होती है और मशीन को ज्यादा बिजली लगती है. हर 15 दिन में फिल्टर साफ करो. इससे एसी की लाइफ भी बढ़ेगी और बिल भी कम आएगा.
स्टैंडबाय मोड मत इस्तेमाल करो: अगर टीवी या चार्जर सिर्फ रिमोट से बंद कर रहे हो तो ध्यान रखो कि स्टैंडबाय मोड भी थोड़ी बिजली खाता है. इसलिए इस्तेमाल के बाद स्विच बोर्ड से प्लग बंद कर दो.
स्टार रेटिंग पर ध्यान दो: अगर आप नया गैजेट या घरेलू सामान खरीदने का सोच रहे हैं तो हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला ही लें. शुरुआत में ये थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में ये हजारों रुपए की बिजली बचा सकता है.
नेचुरल तरीका भी खास है: दोपहर में हरे रंग के पर्दे लगाओ, जिससे धूप सीधे कमरे में नहीं आएगी. शाम को जब बाहर का तापमान कम हो जाए, तब खिड़कियां खोलो. इससे कमरे की गर्मी बाहर निकल जाएगी और रात में देर तक एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
.