इंस्टाग्राम पर आया Dhurandhar फॉन्ट, अब आपकी Reels को मिलेगा बॉलीवुड टच, जल्दी होगी वायरल!

Last Updated:

Instagram ने Dhurandhar फिल्म से प्रेरित होकर नया फॉन्ट लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अपनी रील्स को फिल्मी और ट्रेंडिंग स्टाइल दे सकते हैं. जानें इसे कैसे इस्तेमाल करें और कब तक मिलेगा यह फीचर..

ख़बरें फटाफट

Zoom

Dhurandhar फॉन्ट से बदल जाएगा आपका कंटेंट

आज के समय में इंस्टाग्राम सिर्फ फोटो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है. हर दिन लाखों लोग Reels बनाकर वायरल होने की कोशिश करते हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम लगातार नए-नए फीचर्स लाकर यूजर्स को क्रिएटिव बनाने में मदद कर रहा है. इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक नया और खास Dhurandhar से प्रेरित फॉन्ट लॉन्च किया है, जो आपकी Reels को पूरी तरह फिल्मी टच दे सकता है.

क्या है Dhurandhar वाला फॉन्ट? इंस्टाग्राम का यह नया फॉन्ट फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ से प्रेरित है. इसमें बोल्ड और स्टाइलिश टेक्स्ट डिजाइन दिया गया है, जो किसी मूवी के टाइटल या पोस्टर जैसा फील देता है. इसका मकसद है कि यूजर्स अपने वीडियो को ज्यादा आकर्षक और ट्रेंडिंग बना सकें.

यह फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है जो अपने कंटेंट में सिनेमैटिक लुक और एंटरटेनमेंट टच जोड़ना चाहते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
इस नए फॉन्ट को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. इंस्टाग्राम के Edits ऐप को ओपन करें
  2. नया Reel बनाएं या पुराना ड्राफ्ट खोलें
  3. Text टूल पर क्लिक करें
  4. फॉन्ट ऑप्शन में जाकर Dhurandhar फॉन्ट चुनें
  5. टेक्स्ट लिखें और उसे अपने हिसाब से एडजस्ट करें
  6. Reel को प्रीव्यू करके पब्लिश करें
  7. लिमिटेड टाइम फीचर

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फॉन्ट सिर्फ सीमित समय के लिए उपलब्ध है. इसलिए अगर आप इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द ऐप को अपडेट करें.

क्यों है खास?
यह नया फीचर इंस्टाग्राम की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें प्लेटफॉर्म को और ज्यादा क्रिएटर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है. इस तरह के ट्रेंडिंग फॉन्ट्स से यूजर्स आसानी से वायरल कंटेंट बना सकते हैं और अपने वीडियो को दूसरों से अलग दिखा सकते हैं.

अगर आप भी Reels बनाते हैं और अपने कंटेंट को नया और यूनिक बनाना चाहते हैं, तो Dhurandhar फॉन्ट जरूर ट्राई करें. यह छोटा सा बदलाव आपकी Reel को वायरल बना सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *