कम डेटा में ज्यादा मैच! IPL स्ट्रीमिंग के लिए सही हैं Jio, Airtel और Vi के ये प्लान

Last Updated:

IPL 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल और टीवी पर कैसे देखें? जानें JioHotstar प्लान्स, Airtel, Jio और Vi के बेस्ट डेटा पैक, कीमत और आपके लिए कौन सा प्लान सबसे सही रहेगा…

ख़बरें फटाफट

Zoom

IPL फैंस के लिए खुशखबरी! ये प्लान्स करेंगे आपका काम आसान

IPL 2026 28 मार्च से शुरू हो रहा है और ये 31 मई तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर लाइव मैच देखना पसंद करेंगे. ऐसे में सही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और डेटा प्लान चुनना बहुत जरूरी है, ताकि मैच के दौरान बफरिंग या डेटा खत्म होने की समस्या न हो.

भारत में IPL 2026 के मैच टीवी पर Star Sports चैनलों पर देखे जा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध है. JioHotstar का मंथली प्लान ₹79 से शुरू होता है और सालाना प्लान ₹499 में आता है. इसके साथ आप लाइव मैच, हाइलाइट्स और रिप्ले भी आसानी से देख सकते हैं. आइए जानते हैं वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल प्लान के बारे में…

Vodafone Idea, Airtel और Jio प्लान
Vi यूजर्स के लिए कई डेटा ऐड-ऑन प्लान मौजूद हैं, जैसे ₹175 में 10GB डेटा (28 दिन), ₹248 में 6GB (1 महीना), ₹101 में 5GB (30 दिन) और ₹151 में 4GB (90 दिन). ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर हैं, जो सिर्फ IPL के लिए अडिशनल डेटा चाहते हैं.

Airtel- अगर आप रोजाना मैच देखने वाले हैं, तो एयरटेल के डेली डेटा प्लान्स बेहतर साबित हो सकते हैं. ₹449 वाले प्लान में 4GB प्रतिदिन डेटा मिलता है, जबकि ₹398 प्लान में 2GB प्रतिदिन डेटा दिया जाता है. इसके अलावा ₹1029 (84 दिन) और ₹3999 (365 दिन) जैसे लंबे प्लान भी उपलब्ध हैं.

Reliance Jio यूजर्स के लिए ₹949 का प्लान 2GB प्रतिदिन डेटा के साथ आता है. इसके अलावा ₹195 (15GB) और ₹100 (5GB) जैसे किफायती डेटा पैक भी मौजूद हैं.

ध्यान रखें कि लाइव मैच HD क्वालिटी में देखने पर ज्यादा डेटा खर्च होता है. अगर आप हर दिन मैच देखते हैं, तो डेली डेटा प्लान लेना सही रहेगा. वहीं कभी-कभार देखने वालों के लिए छोटे डेटा पैक भी काफी हैं. सही प्लान चुनकर आप बिना किसी रुकावट के IPL का पूरा मजा ले सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *