Last Updated:
Beauty Products Business: घर बैठकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रही महिलाओं और लड़कियों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा ह.। रांची की कालिका ने इसी छोटे से आइडिया को अपनाकर घर से ही उबटन, फेस पैक और लिप बाम बनाना शुरू किया और आज उनके पास देशभर से ऑर्डर आते हैं. खास बात यह है कि इस काम को कम लागत में शुरू किया जा सकता है, लेकिन इसमें क्वालिटी और भरोसे का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सही एक्सपेरिमेंट, धैर्य और सोशल मीडिया के स्मार्ट इस्तेमाल से कोई भी महिला इस बिजनेस में अच्छी कमाई कर सकती है. रिपोर्ट- शिखा श्रेया
घर पर बैठी महिलाएं या फिर जो लड़कियां घर पर रहकर अपना काम करना चाहती हैं और अपने पैरों पर खड़ा होकर इंडिपेंडेंट बनने का सपना देख रही हैं उनके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस काफी फायदेमंद रहेगा. रांची की कालिका बताती हैं कि उन्होंने घर में ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाना शुरू किया और आज पैन इंडिया से उनके पास घर बैठे ऑर्डर आते हैं. लेकिन बिजनेस शुरू करने के पहले दो-चार बातों का ख्याल रखना होगा.
कालिका बताती हैं, सबसे पहले आपको निर्णय लेना होगा कि आप किस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाना चाहते हैं, जैसे मैं उबटन, फेस पैक व लिप बाम व फेस क्रीम ये सब बनाने का काम करती हूं. अगर आपको इन सब चीजों का बिजनेस करना है तो फिर ठीक है. इस बिजनेस में आपको एक बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना है कि हर बिजनेस में थोड़ा ऊपर-नीचे प्रोडक्ट की क्वालिटी में मिलावट हो सकती है. लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में आप ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते.
ऐसा इसलिए क्योंकि यह व्यक्ति की सीधी स्किन पर लगता है और थोड़ी सी जलन या समस्या उनको हुई तो आप बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे. ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाते हैं जैसे कि बीटरूट और ग्लिसरीन का लिप बाम बनाया है तो घर में ही जो रिश्तेदार हैं, उन पर ट्राई करके बार-बार देखें और लंबे समय तक ध्यान दें कि कुछ गलत तो नहीं हो रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी तरह आपको कम से कम 6 महीने सिर्फ एक्सपेरिमेंट में बिताने होंगे. अगर आपने कोई उबटन तैयार किया है मुल्तानी मिट्टी और रोज पाउडर से, तो सबसे पहले खुद लगाइए और अपने घर के बच्चों को लगाइए, कम से कम 50 लोगों को लगाइए और देखिए कि क्या रिएक्शन हो रहा है. कहीं कुछ समस्या तो नहीं है, अगर ऐसा कुछ भी नहीं है तब आप आगे बढ़ सकते हैं.
इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट अधिक नहीं होता. मैंने बस 10,000 से शुरू किया था. क्योंकि इसमें बीटरूट, मुल्तानी मिट्टी इन सारी चीजों की जरूरत पड़ती है, जो बहुत अधिक महंगी नहीं होती हैं. बस इसमें आपको एक प्रतिशत भी मिलावट नहीं करनी है, किसी तरह का कोई प्रिजर्वेटिव या केमिकल नहीं. कस्टमर का अगर आप एक बार भरोसा जीत लेंगे, तो वह आपका पक्का कस्टमर बन जाएगा. फिर आपको कस्टमर के लिए सोचना नहीं पड़ेगा. लेकिन, हां कम से कम 1 साल तो लगता है. आप थोड़ा धैर्य रखिए और दूसरी बात ऑनलाइन कई सारे कोर्स होते हैं एक-दो महीने का अगर वह कर लिया जाए तो बहुत बढ़िया है.
इसके अलावा मार्केटिंग के लिए आप इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप इतने सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं. आप वहां पर आराम से खुद ही ऐड कर सकते हैं. आपको किसी और से करवाने की जरूरत नहीं. आप खुद ही क्रीम को लगाते हुए या बाम को लगाते हुए अच्छे वीडियो शूट कीजिए और उसको इंस्टाग्राम पर डालिए. अगर एक बार ऑर्डर आना शुरू हो गया, यकीन मानिए, इसके बाद सिलसिला शुरू हो जाएगा. आज मेरे चेन्नई से लेकर जयपुर और इंदौर तक से ऑर्डर आते हैं. लेकिन आपको कम से कम एक-दो साल लगातार मेहनत करनी होगी और धैर्य रखना होगा.
अगर आप इतना कर लेते हैं तो फिर आपके लिए महीने का फिर 2 साल के बाद 30 से 40 हजार कोई बड़ी चीज नहीं रह जाएगी और खास बात ये है कि आप अपने घर में रूम में बैठकर यह सारे प्रोडक्ट बना सकते हैं. एक बात और ध्यान रखना है जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाएं उसकी एक बार लैब में टेस्ट जरूर करवा लें. इससे यह और अधिक भरोसेमंद हो जाता है.
.