छपरा: बिहार के छपरा जिले की बेरोजगार महिलाओं को अब सरकार की योजना का लाभ मिलने लगा है, जिसका लाभ लेते हुए यहां की महिलाएं अब उद्यमी बन रही हैं. साथ ही दूसरी महिलाओं को रोजगार देने का काम कर रही हैं. यहां महिलाएं छोटा-छोटा उद्योग खोलकर अच्छी कमाई कर रही हैं. ऐसी ही एक महिला छपरा जिले की लालती देवी हैं. उनकी कहानी बहुत ही रोचक है. आज वह छपरा जिले की उद्यमी बन गई हैं.
यूट्यूब के वीडियो ने बदल दी जिंदगी
लालती देवी ने लोकल 18 से बताई कि वह पहले बेरोजगार थी, लेकिन एकदिन अचानक यूट्यूब के वीडियो ने उनकी लाइफस्टाइल को ही बदल के रख दिया. आज वह यूट्यूब की ही वजह से उद्यमी बनी हैं. इसके साथ ही कई बेरोजगार महिलाओं को रोजगार भी देती है. आज वह अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी गई हैं.
मशरूम के बनाती हैं तरह-तरह के प्रोडक्ट
लालती देवी ने बताया कि वह छपरा के एकमा की रहने वाली हैं. उन्हें यूट्यूब से मशरूम के कई तरह के प्रोडक्ट तैयार करने का आइडिया मिला. उस समय वह जीविका दीदी से जुड़ चुकी थी. जहां से प्रशिक्षण लेने के साथ ही उन्होंने ₹50 हजार का लोन लिया. इसके बाद मशरूम उत्पादन शुरू कर दी. पहले वह सब्जी के लिए मशरूम बेचना शुरू की, लेकिन ऐसी नहीं होने की वजह से सीजन में ही मशरूम उत्पादन करती थीं. हालांकि आज वह मशरूम से पापड़, अचार, पाउडर सहित कई प्रोडक्ट तैयार करती है. जिसको बेचकर अच्छा कमाई भी कर रही है.
बिहार में जगह-जगह लगाती हैं स्टॉल
लालती देवी ने बताया कि वह प्रोडक्ट बेचने के लिए सोनपुर मेला, सरस मेला, पटना गांधी मैदान सहित बिहार के कई हिस्सों में स्टॉल लगाने का मौका मिलता है. जहां स्टॉल लगाकर अपने प्रोडक्ट को बेचती हैं. यही नहीं, ऑनलाइन भी आर्डर करके लोग उनके प्रोडक्ट को मंगवाते हैं. लालती देवी के पति ऑटो ड्राइवर थे, जिनकी कमाई से बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ घर का भरण पोषण भी पूरा करना मुश्किल था. अब पति-पत्नी पैसा कमा रहे हैं. जिससे घर अच्छे तरीका से चल रहहा है.
लोकल 18 से लालती देवी ने बताया कि ‘मैं बेरोजगार थी, मेरे पति ऑटो चालक थे. जिनके कमाई से बच्चों का पढ़ाई और घर चलाने में भी पैसा नहीं बच पा रहा था. एक दिन यूट्यूब देख रही थी तो मशरूम उत्पादन करके कई प्रोडक्ट तैयार करने का आइडिया मुझे मिला, उस समय जीविका से जुड़कर वह काम कर रही थी. जहां से 50 हजार लोन लेकर मशरूम उत्पादन शुरू किया. मशरूम सब्जी में बिक जा रहा था, लेकिन वह इससे प्रोडक्ट नहीं तैयार कर पा रही थी. फिर उन्होंने इसके लिए एसी लगवा ली.
सालाना होती है 2 लाख की कमाई
लालती उन्होंने बताया कि कई महिला इस आइडिया को सीखने के लिए उनके पास आती हैं. वह आज 5 महिलाओं को रोजगार भी दी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है. जीविका महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभ देने का काम कर रहा है. लालती देवी आसपास के महिलाओं को भी सरकार की योजना के संबंध में जानकारी दे रही हैं और उन्हें जागरूक करके उद्यमी भी बनाने का प्रयास भी करती हैं.
.