99% लोग नहीं जानते, वॉश बेसिन में क्यों बना होता है ये छोटा छेद?

Last Updated:

Wash Basin Small Hole Use: क्या आपका ध्यान कभी अपने घर में लगे वॉश बेसिन के उस एक छेद पर गया है, जो ड्रेनेज के ठीक ऊपर की ओर बना होता है? ये एक छोटा गोल छेद होता है. ज्यादातर लोगों को ये सिर्फ सिंक के डिजाइन का एक हिस्सा मात्र लगता है. जबकि इसकी असली वजह कुछ ओर ही है.

हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते. ऐसा ही एक सामान है हमारे बाथरूम का सिंक. आपने सिंक में पानी निकलने वाला बड़ा छेद तो देखा होगा, लेकिन उसके ऊपर बना छोटा सा छेद शायद कभी ध्यान से नहीं देखा होगा. यह छोटा छेद दिखने में मामूली लगता है, लेकिन इसका काम बहुत खास होता है.

सिंक के ऊपरी हिस्से में बना यह छोटा गोल छेद ‘ओवरफ्लो होल’ कहलाता है. यह सिंक के डिजाइन का एक जरूरी हिस्सा है, जिसे खास काम के लिए बनाया जाता है. इस छेद का सबसे बड़ा काम है पानी को सिंक से बाहर बहने से रोकना. अगर कभी नाली वाला बड़ा छेद बंद हो जाए और नल खुला रह जाए, तो पानी भरकर बाहर गिर सकता है. ऐसे में यह छोटा छेद अतिरिक्त पानी को पाइप में भेज देता है.

घर में छोटे बच्चे खेल-खेल में सिंक की नाली बंद कर देते हैं और नल चालू छोड़ देते हैं. अगर यह ओवरफ्लो होल न हो, तो पूरा बाथरूम पानी से भर सकता है. यह छेद ऐसी स्थिति में काफी मदद करता है. यह छेद सिर्फ पानी निकालने के लिए ही नहीं, बल्कि हवा के लिए भी रास्ता बनाता है. जब पानी नीचे जाता है, तो यह छेद हवा को अंदर आने देता है. इससे पानी बिना रुकावट के जल्दी और आसानी से बहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपने ध्यान दिया हो, तो कभी-कभी पानी बहते समय अजीब आवाज आती है. यह हवा के दबाव के कारण होता है. ओवरफ्लो होल हवा के दबाव को संतुलित करता है, जिससे पानी शांत तरीके से बहता है. यह छोटा छेद अक्सर गंदगी, साबुन के मैल या धूल से बंद हो जाता है. अगर यह बंद हो जाए, तो सिंक से बदबू आने लगती है और पानी भी धीरे निकलता है. इसलिए समय-समय पर इसे गर्म पानी या क्लीनर से साफ करना जरूरी है.

सिंक में बना यह छोटा सा छेद सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक समझदारी भरा सिस्टम है. यह हमारे घर को पानी से होने वाले नुकसान से बचाता है और पानी के बहाव को बेहतर बनाता है.

अब तक आपको इसकी जरूरत और खासियत के बारे में तो अंदाजा लग ही गया होगा. ऐसे में जब भी आप सिंक की सफाई करें तो ये जरूर चेक करें इस छेद में किसी भी तरह का कोई जमाव न हो. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *