1500 का इन्वेस्टमेंट और करोड़ों की कमाई, इस बिजनेस ने संगीता को बनाया मालामाल

गोरखपुर: शहर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी संगीता पांडे ने यह साबित कर दिया है कि अगर सोच बड़ी हो, तो छोटा काम भी बड़ा बिजनेस बन सकता है. 1500 रुपए की मामूली पूंजी से शुरू हुआ उनका डब्बा बनाने का काम आज करोड़ों के कारोबार में बदल चुका है.

संगीता पांडे ने शुरुआत में साधारण पैकिंग बॉक्स (डब्बे) बनाकर अपना काम शुरू किया. उस समय संसाधन सीमित थे, लेकिन मेहनत और निरंतरता ने उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. घर की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने अपने काम को कभी नहीं छोड़ा.

बिजनेस में किया बड़ा अपग्रेड
समय के साथ संगीता ने अपने काम को सिर्फ डब्बे बनाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक नए स्तर पर ले जा रही हैं. संगीता अब शहर में वह प्रोडक्ट बेचने को तैयार हैं, जिसके लिए लोग बाहर जाते थे. इसके लिए उन्होंने कुछ हाईटेक मशीन मंगाई है, जिनमें हाईटेक कटर मशीन, कलरफुल प्रिंटिंग मशीन और आधुनिक डिजाइन तकनीक शामिल है, जो उनके इस बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

इन सबके जरिए अब वह प्रिंटेड बॉक्स, हैंपर और वेडिंग बॉक्स तैयार कर रही हैं. पहले गोरखपुर के लोगों को प्रिंटेड बॉक्स और वेडिंग पैकेजिंग के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब वही सुविधाएं शहर में ही कम कीमत पर उपलब्ध हैं. इससे स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिली है.

महिलाओं को दे रहीं रोजगार
संगीता का यह बिजनेस सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं है, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और घर बैठे कमाई कर रही हैं. कई महिलाओं को रोजगार मिला और उन्हें नए प्रोडक्ट बनाना सिखाया जा रहा है. साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने में मदद भी मिल रही है.

क्या है बिजनेस आइडिया 
संगीता पांडे की सफलता से यह बिजनेस आइडिया निकलकर सामने आता है. लोकल डिमांड को पहचानें संगीता पांडे अब अपने बिजनेस को और विस्तार देने की तैयारी में हैं. नई मशीनों और टेक्नोलॉजी के जरिए वह अपने प्रोडक्ट को और बेहतर बनाना चाहती हैं, जिससे न सिर्फ उनका कारोबार बढ़े, बल्कि गोरखपुर की और महिलाओं को रोजगार भी मिल सके.

1. छोटे स्तर से शुरुआत करें.
2. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें.
3. प्रोडक्ट में वैरायटी और क्वालिटी लाएं.
4. अन्य लोगों को जोड़कर नेटवर्क बनाएं.

संगीता पांडे की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो घर और काम के बीच संतुलन बनाकर कुछ बड़ा करना चाहती हैं. उनका मॉडल बताता है कि लोकल स्तर पर शुरू किया गया छोटा काम भी सही रणनीति से बड़े बिजनेस में बदल सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *