Last Updated:
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में नागपुर रोड पर बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. यह हादसा मोहन यादव के कार्यक्रम से लौटते समय हुआ, गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
Chhindwara Accident Update: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नागपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. उमरानाला के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब बस में सवार लोग मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रहे थे. ताजा अपडेट के अनुसार, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं. वहीं, 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना के बाद प्रभारी मंत्री राकेश सिंह बीती रात छिंदवाड़ा पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए.
आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ।
मैंने संबंधित अधिकारियों को…
.