रामलला का सूर्य तिलक आज, सुबह की आरती हुई: भगवान को पीतांबर पहनाया गया, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में उत्सव – Ayodhya News

अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। इससे पहले, सुबह रामलला की आरती की गई। भगवान को पीतांबर पहनाए गए।

.

गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। 10 हजार मंदिरों में रामनवमी मनाई जा रही है। 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। अभी हर दिन औसतन 70 हजार श्रद्धालु दर्शन करते हैं।

राम नवमी पर आम दिनों के मुकाबले भक्त 3 घंटे ज्यादा रामलला के दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन करेंगे। पहले सुबह 6:30 से रात 9:30 तक दर्शन होते थे।

रामलला के जन्म के बाद उन्हें 56 तरह के व्यंजन का भोग लगेगा। इसमें फलाहार, कुट्‌टू और सिंघाड़े के आटे के साथ धनिया और राम दाना की पंजीरी से भोग लगाया जाएगा। यह करीब 10 क्विंटल होगा, जो बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।

सूर्य तिलक से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद तक वीआईपी एंट्री पर रोक रहेगी। जन्म के समय 14 विशेष पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा, इसके लिए राम मंदिर में 6 कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर रेड कारपेट बिछाए गए हैं।

4 मिनट तक देखा जा सकेगा सूर्य तिलक पहली बार 2024 में रामलला का सूर्यतिलक हुआ था। बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने 24 मार्च (मंगलवार) को राम मंदिर में लगाए गए उपकरणों का परीक्षण किया था। तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया था कि उपकरणों के सहारे सूर्य की किरणें परावर्तित होकर भगवान के ललाट पर पड़कर तिलक का स्वरूप धारण करेंगी। इसे 4 मिनट तक देखा जा सकेगा।

रामनवमी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-

रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से:राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने का शास्त्रीय तरीका

आज की 3 तस्वीरें-

अयोध्या में राम नवमी पर राम मंदिर में सुबह की आरती की गई।

अयोध्या में राम नवमी पर राम मंदिर में सुबह की आरती की गई।

राम नवमी पर राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

राम नवमी पर राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

सूर्य तिलक से जुड़ी 2024 और 2025 की तस्वीरें देखिए…

अयोध्या में साल- 2025 में रामनवमी पर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ था।

अयोध्या में साल- 2025 में रामनवमी पर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ था।

यह रामलला के सूर्य तिलक के दौरान की 2024 की तस्वीर है।

यह रामलला के सूर्य तिलक के दौरान की 2024 की तस्वीर है।

रामलला के सूर्यतिलक से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *